काशी में पीएम मोदी 6 हजार वोट से पीछे: अयोध्या में सपा आगे, यूपी में 42 पर NDA, 37 पर इंडी गठबंधन को बढ़त

2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 75 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 40, इंडी गठबंधन 35 और 3 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं। वहीं, काशी से पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण और गोरखपुर से रवि किशन, मिर्जापुर से अनुप्रिया भी लगातार बढ़त बनाए हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। यहां धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

मेरठ में अरुण गोविल 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, कैराना से चंद्रशेखर आजाद 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। सबसे पहले कानपुर का रिजल्ट आएगा। यहां 25 राउंड में काउंटिंग होगी। गाजियाबाद में 41 राउंड में काउंटिंग होगी, यहां सबसे देर में रिजल्ट आएगा। यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म होगी? इन सवालों का जवाब भी मिलेगा। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 67 से 70 सीटें मिलीं, तो राम मंदिर के बाद मथुरा-काशी एजेंडे को तेज कर सकती है। रिजल्ट योगी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। कई और सवाल हैं, जिसके जवाब इस रिजल्ट में मिलेंगे।

पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे हैं। अजय राय ने 6 हजार वोटों की बढ़त बनाई है।

मेनका गांधी 3 हजार वोटों से पीछे

सुल्तानपुर से मेनका गांधी 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

मैनपुरी से डिंपल 11 हजार वोटों से आगे

मैंनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चले रही हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |