यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान, सपा 33 पर आगे: इंडी 42, NDA को 37 पर बढ़त; स्मृति, अनुप्रिया समेत 4 केंद्रीय मंत्री पीछे

यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। NDA 37, इंडी गठबंधन 42 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं।

बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है। पार्टी वाइज बात की जाए तो भाजपा 37, सपा 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। रुझान नतीजे में बदले को NDA को 25, सपा-कांग्रेस को 34 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

अमेठी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 32 हजार वोट से पीछे कर दिया है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी बढ़त बनाए हैं। काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना भी 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर किशोर और अनुप्रिया पटेल भी पीछे चल रही हैं।

इधर, मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद आगे हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है।v यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

वाराणसी से पीएम मोदी 50 हजार वोटों से आगे

वाराणसी से पीएम मोदी ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 सीटों पर इंडी गठबंधन ने 50 हजार वोटों की बढ़त बनाई

सहारनपुर, बाराबंकी, सीतापुर और रायबरेली में इंडी गठबंधन ने 50 हजार की लीड बना ली है।

हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह आगे

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 5019 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 66185 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी ने अजेंद्र सिंह राजपूत को 61166 मत मिले।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |