राजस्थान में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित 11 जिलों में बदलेगा मौसम, ओले भी गिरेंगे

दिनभर गर्मी के बाद राजस्थान में रविवार देर शाम जैसलमेर, बीकानेर के बॉर्डर एरिया पर मौसम में बदलाव हुआ। यहां आंधी चलने के बाद बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश। जयपुर, कोटा, भरतपुर के आसपास के जिलों में रविवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। गर्मी तेज रही। सबसे गर्म दिन कल जालोर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर और जैसलमेर जिलों में तेज आंधी चल सकती है। बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जैसलमेर, बीकानेर में देर शाम बदला मौसम

जैसलमेर-बीकानेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगते एरिया में शाम करीब 7 बजे के बाद मौसम बदला। यहां बादल छाने के बाद आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले जैसलमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि बीकानेर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जालोर में सबसे ज्यादा तापमान

राज्य में कल सबसे ज्यादा गर्मी जालोर में रही। यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में भी तापमान 43.4, सीकर के फतेहपुर में 43.2, धौलपुर में 43.6, अलवर में 43.5 और बारां में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन शहरों में बढ़ा तापमान

रविवार को जयपुर, अलवर के तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 42 और 43.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 2 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में पारा 2.3 डिग्री बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में पारा 2.8 डिग्री बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 1.3 डिग्री बढ़कर 42.7 और सीकर में तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |