मस्क पर महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप दावा- बच्चे पैदा करने को कहा, मना करने पर स्पेस-X ने नहीं दी सैलरी

इलॉन मस्क पर स्पेस-X में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप लगा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने महिला एम्प्लॉईज पर अपने बच्चे पैदा करने का दबाव भी डाला।

इस मामले में तीन महिलाएं सामने आई हैं, जिनमें से दो ने दावा किया है कि इलॉन मस्क और उनके बीच यौन संबंध थे। एक महिला ने बताया कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने को लेकर बात की थी। इन महिलाओं में से एक स्पेस-X में इंटर्न थी।

महिलाओं ने बताया है कि जब उन्होंने मस्क से बच्चे करने को मना किया तो उन्हें सैलरी देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर उनकी परफॉर्मेंस भी खराब की गई।

उधर, इलॉन मस्क के वकीलों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट फर्जी है और इसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने भी आरोपों को गलत बताया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा- हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पास 48 से ज्यादा लोगों के पास से मिले सबूत हैं। इनमें टेक्स्ट मैसेज, ईमेल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

महिला कर्मचारियों ने जब मामले की शिकायत कंपनी के HR से की तो HR ने स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल को सारी बात बताईं। इसके बाद शॉटवेल ने HR टीम को महिला कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का आदेश दिया था।

इससे पहले 2022 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया था कि मस्क ने उससे एरोटिक मसाज करने को कहा था। मस्क ने इसके बदले में एक घोड़ा देने की बात कही थी।

सिविल राइट एजेंसी पुराने मामलों की जांच कर रही
स्पेस-X की 5 पूर्व महिला कर्मचारियों ने 2021 में कंपनी के कुछ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, इस साल की शुरुआत में भी एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर यौन शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन सारी शिकायतों के बाद कैलिफोर्निया की सिविल राइट एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |