झारखंड में गर्मी से 3 की मौत MP-राजस्थान सहित 14 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; UP में 20-30 जून तक मानूसन पहुंचने का अनुमान

देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण उत्तर और पूर्वी भारत में हीटवेव का असर फिर से शुरू हो गया है। झारखंड में हीटवेव से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के थे।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर बुधवार (12 जून) को तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। UP का कानपुर ) 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। देश के 14 राज्यों में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।

अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। इसलिए उत्तर भारत में मानसून आने में देर लग रही है। हीटवेव चलने का कारण भी यही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है।

आगे क्या...

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 12 घंटों के दौरान तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों तक पहुंचेगा।
  • अगले 4 दिन तक कोलकाता, ओडिशा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में तेज गर्मी पड़ सकती है।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 14 जून तक भारी बारिश का अनुमान है।

अब बात मानसून की
मानसून अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही गुजरात पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगर हालात ठीक रहे तो हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में यह 15 जून तक एंट्री ले सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और 12 से 14 जून तक ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों को कवर कर चुका मानसून मध्यप्रदेश की सीमा के करीब है, लेकिन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच के कमजोर होने की वजह से इसकी एंट्री में 4 से 5 दिन और लगेंगे। IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।​​​​​​

UP में गर्मी का कहर जारी है। झांसी-प्रयागराज में बुधवार (12 जून) की रात तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। झांसी में रात का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा 32.7 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 31.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राज्य में 17 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 48 डिग्री के पार जाएगा।

बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार (13 जून) को 20 जिलों में लू को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, छपरा, शेखपुरा, गोपालगंज समेज 15 जिलों में बुधवार (12 जून) को पूरे दिन लू की स्थिति बनी रही। पूरे दिन तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में भीषण गर्मी का सेकेंड फेज चल रहा है। इस फेज के तीसरे दिन बुधवार (12 जून) को राज्य में तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। रोहतक सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार (13 जून) को 20 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में गुरुवार (13 जून) को हीटवेव का यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हीटवेव चल सकती है। शिमला के निचले इलाकों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

झारखंड में हीटवेव को लेकर गुरुवार (13 जून) को अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, जमशेदपुर, सरायकेला सहित कई जिलों में आज भी हीटवेव चल सकती है। बुधवार (12 जून) को डालटनगंज और सरायकेला खरसावां सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य में बुधवार को लू से 3 लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में बुधवार (12 जून) को दिन भर भीषण गर्मी के बाद शाम में मौसम बदल गया। बिलासपुर जिले में मानसून की पहली बारिश हुई। कुछ ही घंटों में कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार (13 जून) को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

राजस्थान में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ इलाका भीषण गर्मी है, तो कहीं पर प्री-मानसून की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, पाली और राजसमंद में बारिश हुई है। दूसरी ओर, बीकानेर संभाग के जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम केन्द्र जयपुर ने गुरुवार (13 जून) को 18 जिलों में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |