आगरा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर जाल में फंसाया था,धर्म परिवर्तन का प्रयास किया

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। असलियत सामने आने पर किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को रेप व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

शादी का झांसा दिया था
थाना छत्ता क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पडोस में एक युवक रहता है। उसने अपना नाम राज बताकर उससे एक साल पहले दोस्ती की थी। दोनों में बाद में मुलाकात होने लगी। सरफराज ने उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

लड़की को कुछ दिन पहले पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसका असली नाम सरफराज है। उसने उसकाधर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास भी किया। किशोरी के परिजनों को जब इसका पता चला तो हैरान रह गये। पीड़िता और उसके परिजनों ने युवक से किशोरी के बालिग होने पर शादी करने की बात कही तो वो मुकर गया। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।


हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने छत्ता थाने में तहरीर दी
किशोरी के साथ लव जिहाद का पता चलने पर हिंदूवादी पीड़िता को लेकर आज थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ छत्ता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |