अचानक जयपुर के बायोलॉजिकल पार्क पहुंचे वन मंत्री विंडो से लिया टिकट जानवरों के खाने से आ रही थी बदबू, कर्मचारी नदारद मिले

राजस्थान में बीजेपी सरकार के मंत्री अब एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार दोपहर 1 बजे वन मंत्री संजय शर्मा आम आदमी की तरह जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को बताए बिना निजी गाड़ी से पार्क में एंट्री ली। गाड़ी का एंट्री टिकट भी कटवाया। आम पर्यटक की तरह लाइन में लगकर विंडो से पार्क में विजिट का टिकट लिया।

वन मंत्री ने जब पार्क में एंट्री ली, तो वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से वहां कोई चेकिंग नहीं की गई। पार्क में काफी अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद वन मंत्री ने आला अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

यही नहीं, मंत्री ने पार्क में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और वन्य जीवों को निर्धारित वक्त पर उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन देने के आदेश दिए।

जगह-जगह कचरे का ढेर मिला
वन मंत्री को बायोलॉजिकल पार्क में जगह-जगह कचरे का ढेर और प्लास्टिक की बोतल नजर आईं। मंत्री संजय शर्मा वन विभाग के स्टाफ ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। इसके मिलान में उस वक्त काफी कर्मचारी नदारद मिले। स्टाफ ऑफिस में भी प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक की बोतल रखी हुई दिखीं। इस पर शर्मा ने आपत्ति दर्ज करते हुए भविष्य में प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

वन्य जीवों के खाने से आ रही थी बदबू
इसके बाद वन मंत्री बायोलॉजिकल पार्क के निरीक्षण पर निकले, तो दोपहर 1:30 बजे वन्य जीवों को भोजन परोसा जा रहा था। जबकि वन्य जीवों को भोजन परोसने का निर्धारित समय सुबह 11 बजे था। शर्मा ने वन्य जीवों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचा। इसमें काफी बदबू आ रही थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

टूरिस्ट के लिए सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल
वन मंत्री ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आने वाले पर्यटकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। पता चला कि बायोलॉजिकल पार्क में पर्यटकों को सफारी करने के लिए सिर्फ एक ही इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में यहां आने वाले पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने जल्द नई गाड़ी उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया- जयपुर बायोलॉजिकल पार्क में आज औचक निरीक्षण किया था। जहां कर्मचारियों और अधिकारियों की अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई हैं। इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

वन मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिख नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मिली अनियमितताओं पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |