RSS के इंद्रेश बोले-अहंकार ने भाजपा को 241 पर रोका: राम सबके साथ न्याय करते हैं, पार्टी ने घमंड किया तो उसे पूरी ताकत नहीं दी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार के भाजपा को लेकर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। इंद्रेश कुमार ने कहा था कि अहंकार ने भाजपा को 241 पर रोक दिया। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) के सहयोगी दल के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें इसमें खुश रहने दें। राम ने हमें काम करने के लिए बहुमत दिया है।

इससे पहले इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कहा- राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी।

इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा, जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी, उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी। सब मिलकर (INDIA ब्लॉक) भी नंबर-1 नहीं बने, नंबर-2 पर खड़े रह गए। इसलिए प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य है, बड़ा आनंददायक है।

इसलिए जिस पार्टी ने भक्ति की, अहंकार आया, उस पार्टी को 241 पर रोक दिया, पर सबसे बड़ी बना दिया। जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया। कहा- तुम्हारी अनास्था का यही दंड तुमको है कि तुम सफल नहीं हो सकते। इंद्रेश के बयान को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा- बात सही है। भाजपा अहंकार के कारण ही हारी है।

अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने जनता पर जुल्म किए तो रामजी ने 5 साल का विश्राम दिया

RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर के पास कानोता में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर कहा- जो राम की भक्ति करे, फिर अहंकार करे, जो राम का विरोध करे, उसका अकल्याण अपने आप हो गया है।

राम-सीता के परित्याग से दी भाजपा को नसीहत
इंद्रेश कुमार ने राम की ओर से सीता का परित्याग करने के पीछे भी नई कहानी बताते हुए भाजपा को नसीहत दी। उन्होंने कहा राम हर 100 साल में अपने राज्य में अश्वमेघ यज्ञ करते थे, ताकि उनके राज्य में कोई भूखा न रहे, कोई वंचित न रहे, कोई शिक्षा के बिना न रहे, कोई दुखी न रहे। राम का जितना बड़ा राज्य था, आज तक किसी का नहीं हुआ।

इंद्रेश कुमार ने कहा- अंत में एक समय आता है तो मां सीता ने आकर कहा कि तुम्हारे राज्य में लोगों को यह शक होने लगा है कि तुम भोग विलास में तो नहीं लग जाओगे। अपने रिश्तेदारों में और भाइयों के हितों में तो नहीं उलझ जाओगे। आपके अंदर भी सत्ता का अहंकार तो नहीं आ जाएगा, जब यह चर्चा सीता ने की तो राम ने पूछा कि करना क्या है, तो राम ने सीता से पूछा कि मुझे किस चीज का परित्याग करना है।

सीता ने कहा कि आपकी प्रियतम कौन है। उस प्रियतम का आप त्याग कीजिए। दुनिया आपको हमेशा के लिए उदाहरण मानकर आपका सम्मान करेगी। इसलिए राम ने चर्चा करके ही सीता के त्याग की परिकल्पना की थी। यह तय हुआ कि जब तक सीता वनवास में रहेंगी तो हनुमान जी उनके सेवक और दूत बनकर उनके पास रहेंगे।

इंद्रेश कुमार ने कहा- जब तक सीता परित्याग में रहीं, हनुमान सेवक बनाकर उनकी सेवा करते रहे। राम क्या सोचते हैं यह सीता को पता होता था, सीता क्या करती हैं, यह राम को पता होता था। इसके बाद राम जितने वर्षों तक धरती पर रहे उन्होंने राजसी सुखों का भोग नहीं किया। राजमहल में चटाई बिछाकर सोते थे, कभी भी सिंहासन पर नहीं बैठते थे।

कौन हैं इंद्रेश कुमार?

इंद्रेश कुमार RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक हैं। वे संघ में वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं। मुसलमानों को संघ की विचारधारा से जोड़ने के लिए इन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की स्थापना सन 2002 में की थी। इंद्रेश कुमार हिमालय परिवार, पूर्व सैनिकों के लिए संगठन की स्थापना भी कर चुके हैं। वे जम्मू-कश्मीर में प्रांत प्रचारक भी रहे हैं। राजस्थान से भी इंद्रेश कुमार का जुड़ाव रहा है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों में NDA, खासतौर पर बीजेपी को नुकसान होने के बाद कहा जा रहा है कि इस बार RSS ने पार्टी के लिए काम नहीं किया। दैनिक भास्कर ने चुनाव के नतीजों के बाद RSS में चल रहे मंथन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों से बात की। इसमें RSS-BJP के बीच खाई पैदा होने की वजह सामने आईं

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |