जयपुर में चाकू की नोक पर युवक से लूट बदमाशों ने छीना मोबाइल-पर्स, धक्का देकर रोड पर गिराया

जयपुर में चाकू की नोक पर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उसका मोबाइल-पर्स छीन लिया। धक्का देकर रोड पर गिरकर बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सोडाला थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का पता नहीं चला।

ASI भगवान सहाय ने बताया- लूट की वारदात देवी नगर श्याम नगर निवासी आशीष कांगसिया (25) के साथ हुई। अजमेर रोड पर आशीष की चश्मे की शॉप है। गुरुवार रात वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर लौट रहा था। सोडाला सर्किल के पास तीन लड़कों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। दूसरे बदमाश ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

बदमाशों ने चाकू की नोक पर मोबाइल और जेब में रखा पर्स निकला लिया। धक्का मारकर बदमाशों ने आशीष को रोड पर गिरा दिया। तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटे गए पर्स में करीब 200 रुपए और डॉक्यूमेंट रखे थे। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |