3 लाख के 20 सूअर चोरी तीन युवक पिकअप में डालकर ले गए, व्यापारी ने बेचने का लगाया आरोप

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र से व्यापारी के 20 सूअर चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए है। पीड़ित व्यापारी ने तीन युवकों पर सूअर चोरी कर पिकअप में ले जाकर अन्य लोगों को बेचने का आरोप लगाया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित की ओर से रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूर्य नगर दौराई निवासी विक्रम गोयल पुत्र भागचंद ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह सूअर पालन का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता है। 15 मई 2024 को सुबह 6 बजे जब अपने सूअरो को संभालने के लिए गया तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ताले तोड़कर उसके 20 सूअर चोरी कर फरार हो गए। जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि चोर पिकअप में सारे सूअर लेकर चले गए। इसकी जानकारी उसे तब पता चली जब ट्रांसपोर्ट कंपनी के सीसीटीवी देखे तो उसमें तीन व्यक्ति उसके सूअर पिकअप में डालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि तीनों युवकों ने उसके सूअर अन्य व्यक्तियों को बेच दिए गए। रामगंज थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |