अब नेत्रहीनों के लिए भी पटना ZOO में फैसिलिटी:ब्रेल साइनेज से मिलेगी मदद, जानवरों के पिंजरे के बाहर लगाया जा रहा

पटना जू में नेत्रहीन दर्शकों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है। दरअसल, जानवरों के पिंजरे के सामने ब्रेल साइनेज लगाने का काम शुरू हो चूका है। अभी इसकी शुरुआत हुलॉक गिब्बन के पिंजरे के बाहर लगाने से शुरू की गई है। सभी वन्य जीव जंतुओं की पूरी जानकारी ब्रेल लिपि में दर्ज की जाएगी। इससे दृष्टिबाधित और नेत्रहीन व्यक्ति जानवरों की आराम से जानकारी ले सकेंगे और चिड़ियाघर का आनंद उठा सकेंगे।

15 दिनों के अंदर सभी पिंजरों के पास लग जाएगा ब्रेल साइनेज

पटना जू के रेंज ऑफिसर आनंद कुमार ने कहा कि 'ब्रेल लिपि में साइनेज अभी तक सिर्फ हुलॉक गिब्बन के पिंजरे के बाहर लगाया गया है। बाकि पिंजरों में लगाने के लिए ये साइनेज बनकर आ गए हैं, 15 दिनों के अंदर सभी जानवरों के पिंजरों के पास इसे लगा दिया जाएगा। ब्रेल साइनेज लगाने के लिए हमलोगों ने प्रयोग किया था और इसके लिए हमें काफी प्रोत्साहन मिली।

उन्होंने आगे कहा कि जू में आने वाले दर्शकों में नेत्रहीन लोग भी रहते थे और उन्हें काफी समस्या होती थी। वह देख नहीं पाते थे, इस कारण उन्हें जानवरों की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसे देखते हुए ही जू में ब्रेल साइनेज लगाए गए हैं, ताकि नेत्रहीन लोगों को जू भ्रमण में और आनंद आए और साथ ही उन्हें जानवरों के बारे में प्रयाप्त जानकारी भी मिल सके।

इस ब्रेल साइनेज के जरिए मिलेगी ये जानकारी

इस ब्रेल साइनेज के जरिए संबंधित वन्य प्राणी का सारा विवरण दिया गया है। उसका नाम, उसका साइंटिफिक नेम, जानवर का आकार, उसकी लंबाई और वजन, भोजन, भौगोलिक विस्तार, जीवनकाल, प्रजनन और संरक्षण के साथ उसके विशेष गुण के बारे में जानकारी दी गई है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |