विभाग संभालने के बाद पहली बार आज पटना पहुंचे गिरिराज विकास के लिए रोडमेप बनाना शुरू किया, विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी । बैठक में केंद्रीय सचिव के साथ बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहें।

8 लोगों को बनाया गया मंत्री

गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए 8 लोगों को मंत्री बनाया है। बिहार की जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बिठा दिया, जिसे झुनझुना दिखा दिया। वो आज बोल रहे हैं। स्वास्थ्य कृषि के बाद सबसे ज्यादा बजट इस विभाग का है। इसमें अपार संभावनाएं हैं। अधिकारियों के साथ मिलकर संभावनाओं को तलाशेंगे और विकास का काम करेंगे। बुनकरों की जो भी समस्याएं हैं, उस पर मजबूती से काम किया जाएगा। उनके विकास के लिए जो भी हो किया जायेगा।

कांग्रेस पर भी निशाना साधा

कांग्रेस पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तीन बार से बीजेपी को हराना चाहते हैं। लेकिन, जनता ने कांग्रेस को 99 भी पार नहीं करने दिया। जो खुद 99 सीट नहीं पार कर सकते वो दूसरों को क्या नसीहत देगा। बीजेपी को जितनी सीटें आई है। इतना पूरे गठबंधन को भी नहीं आया है। नीट परीक्षा में धांधली को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने पूरे देश को बता दिया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |