गुजरात में मानसून रुका, MP में 3 दिन बाद पहुंचेगा: नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का रेड अलर्ट; वाराणसी में हीटवेव से विदेशी टूरिस्ट सहित 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वहीं, गुजरात में चार दिन पहले एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। बीते दो दिनों में एमपी-राजस्थान के 10 जिलों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10-14 जून के बाद से मानसून कमजोर हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है। MP और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम) में आज यानी 16 जून से 19 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज के साथ बिजली के चमकने का भी अनुमान है।

वाराणसी में हीटवेव से 3 की मौत

उधर, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव का दौर जारी है। वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पंजाब के अबोहर में शनिवार को पारा 47.1°C और दिल्ली में पारा 46°C रहा।

IMD के मुताबिक, इन राज्यों समेत बिहार और झारखंड में 18 जून तक सीवियर हीटवेव का असर बना रहेगा। वहीं, एमपी, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी 17 जून तक हीटवेव चलेगी।

सिक्किम सीएम ने मंगन का दौरा किया

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को मंगन में तेज बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंगन में 6 लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। माजुवा में भी लैंडस्लाइड के कारण 3 लोग मारे गए और कई घायल हुए। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए, 67 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सीएम ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं, ऐसे में खाने-पीने का सामान महंगा हो गया है। हम लोगों की मदद कर रहे हैं। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके घर बनवाए जाएंगे।

गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा

अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है।

25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक ​​​​​​अगले 5 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |