गुजरात पुलिस के ASI की हत्या के मामले का खुलासा अवैध संबंधों का शक, मामा और मौसी के बेटों ने मिलकर की थी हत्या

जोधपुर में गुजरात पुलिस के ASI का मर्डर हुआ और बॉडी के नहर में फेंक दिया गया। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के चामू थाना इलाके का है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया- 9 जून को सुखमंडला में नहर के पास झाड़ियां में एक लावारिस कार मिली। कार में खून के निशान मिले। कार में मिले दस्तावेज के आधार पर मलिक का पता लगाया। कार बाप थाना क्षेत्र के टेपू गांव निवासी चतुर सिंह (48) पुत्र भंवर सिंह भाटी की थी।

चतुर सिंह गुजरात के कच्छ में भुज शहर में रहता था। वह गुजरात पुलिस में एएसआई था। चतुर सिंह अपनी नानी का निधन होने पर थाड़िया गांव (जोधपुर) आया था। 7 जून को वह वापस रवाना होते समय उसने एक-दो दिन ननिहाल में रुकने की बात कही।

9 जून को दोपहर 12:30 बजे चतुर सिंह को उसके भाई करण सिंह ने फोन किया। फोन बंद आया। शक होने पर करण सिंह ने चतुर के मामा फतेह सिंह से बात की। फतेह सिंह ने बताया कि चतुर सिंह सुबह 8 बजे घर से चला गया।

इसके बाद तलाश की तो सुखमंडला में कार मिल गई और 10 जून को गगाड़ी पंपिंग स्टेशन के पास नहर में चतुर सिंह की बॉडी मिली। करण सिंह ने 11 जून को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मर्डर कर बॉडी नहर में फेंकने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी।

एसपी भोपाल सिंह लखावत व जयदेव सियाग के निर्देशन में वृत्त अधिकारी कैलाश कंवर व थाना अधिकारी ओम प्रकाश ने जांच शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने जैसलमेर जिले के सांगड थाना क्षेत्र के मेहराजोत गांव निवासी भोम सिंह (26) पुत्र जबर सिंह राजपूत और चामू थाना क्षेत्र के ठाडीया गांव निवासी दुर्ग सिंह (24) पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतक के मामा और मौसी के बेटे भाई हैं। वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस अब मृतक की सरकारी पिस्टल दस्तावेज व रुपए बरामद करने की कोशिश कर रही है।

एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया- एक युवती से बातचीत व अवैध संबंध के शक में भोम सिंह और दुर्ग सिंह ने एएसआई की हत्या की थी। आरोपियों ने चतुर सिंह की सरकारी पिस्टल और मोबाइल गायब कर दिया था। हत्या के बाद बॉडी को नहर में फेंक दी।

मामले के खुलासे में कॉन्स्टेबल खिंयाराम की भी प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अब मृतक के दस्तावेज और सरकारी पिस्टल को बरामद करने में जुटी हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |