राजस्थान की सड़कों से गायब हुईं महिलाएं VIDEO किसी ने चुड़ैल बताया तो किसी ने कहा- भूत घूम रहे पड़ताल में सच सामने आया

2 चुड़ैलों ने स्कूटी वाले को डरा दिया।

ये तो जुड़वां चुड़ैल हैं।

बच्चे रात को बाहर ना निकलें।

शहर में घूम रहीं है चुड़ैल….

ऐसे अलग-अलग कैप्शन के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें दो महिलाएं गली में से निकलती दिख रही हैं। कुछ आगे आकर वो गायब हो जाती हैं। ऐसा सीसीटीवी फुटेज में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अलग-अलग लोकेशन का बताकर शेयर किया जा रहा है। भास्कर ने पड़ताल की और इस 2 आत्माओं के दावे को जानने की कोशिश की।

आत्माओं के वीडियो का दावा झूठा निकला। मोहल्ले में रहने वाले लोग ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों से खासे नाराज भी हैं। वीडियो अजमेर के सुखड़िया नगर गुरु नानक कॉलोनी के पास का 12 जून का है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को यह वीडियो डाला गया है।

मोहल्ले के लोग डरे हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा- इस वीडियो में महिला की पहचान नहीं हुई थी। ऐसे में जब बच्चों ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा तो सहम गए। पूरे दिन इसी वीडियो की चर्चा रही।किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है। इसलिए इसकी पूरी पड़ताल की गई।

2 आत्माओं का वीडियो सोशल मीडिया पर…
दावा किया जा रहा वीडियो 59 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति स्कूटी पर खड़ा नजर आ रहा है। जैसे ही वह हटता है, उससे 10 मीटर की दूरी पर 2 महिलाएं CCTV कैमरे में नजर आ रही हैं। वो कुछ कदम आगे चलती हैं और एक महिला सड़क के बीच ठहर जाती है। जबकि दूसरी महिला चलते हुए हवा के झोंके की तरह CCTV से गायब हो जाती है। दूसरी महिला कुछ देर सड़क के बीच खड़ी रहती है और आगे बढ़ते हुए वह भी गायब हो जाती है।

अब दावा-
इसे कई सोशल मीडिया ग्रुप्स पर अलग-अलग कैप्शन के साथ डाला गया। किसी ने जुड़वां चुड़ैल बताया तो किसी ने इस वीडियो में नजर आ रही महिलाओं को रोज शहर में घूमने वाली आत्माएं बता दिया।

दावा निकला झूठा
दैनिक भास्कर अजमेर के सुखड़िया नगर पहुंचा और स्कूटी पर बैठे शख्स गोपाल से बात की। उन्होंने बताया- उनकी दरगाह बाजार में फुटवियर की शॉप है। वे शॉप के काम से लेट ही आते हैं। ऐसे में 12 जून को भी वो अपने घर पर आए। पिताजी घर का दरवाजा खोल रहे थे। तभी मोहल्ले में रहने वाली 2 महिलाएं वहां से गुजरी वो अपने पारिवारिक फंक्शन से लौट रही थीं। किसी ने इनके CCTV फुटेज को गलत प्रचारित कर दिया। वो महिलाएं पहचान में नहीं आ रही थीं। इस वजह से इस अफवाह को और ज्यादा बल मिल गया। सभी लोगों ने यही समझा कि मोहल्ले में कोई आत्मा घूम रही है। वीडियो देर रात 1 बजे की थी। इस वजह से बच्चों और मोहल्लेवासियों ने इस पर यकीन भी कर लिया।

महिलाएं बोलीं- छवि खराब करने की कोशिश
क्षेत्र में रहने वाले बच्चे तो डर के मारे घर से भी नहीं निकल रहे थे। अब माहौल सामान्य है। यह सब CCTV में टेक्निकल फाल्ट या धूल जमने के कारण हुआ है। गोपाल ने बताया कि जैसे ही ये वीडियो मुझ तक पहुंचा मैंने सभी ग्रुपों इस अफवाह को रोकने की अपील की।

भास्कर ने जब CCTV में नजर आ रही महिलाओं से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला रुक्मणि देवी (62) ने कहा कि दोनों महिलाएं काफी समय से यहां रह रही हैं। हम इतने सालों से रह रहे हैं आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा है। ये अफवाह फैलाने वाले गलत कर रहे हैं।

इसके साथ ही जिस सीसीटीवी में यह फुटेज कैद हुआ वहां भी टीम ने जाकर वीडियो के बारे में पता किया। ज्वेलरी शॉप पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दिया कि क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाएं प्रोग्राम से वहां पहुंची थीं। एक महिला ने अपनी रिश्तेदार को थोड़ा आगे छोड़कर वह वापस पीछे अपने घर की ओर चली गई। इससे साफ है कि चुड़ैल और आत्माओं के घूमने की अफवाह फैलाई जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |