रूस बोला- भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा अमेरिका: कहा- भारत को लेकर उनकी समझ कमजोर, पन्नू मामले में भी बेतुके आरोप लगाए

रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह भारत के लोकसभा चुनाव में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा है कि अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है।

दरअसल, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा से बुधवार को पन्नू मामले में अमेरिका के भारत पर लगाए आरोपों पर सवाल पूछा गया। इस पर जखारोवा ने कहा, "अमेरिका बेबुनियाद आरोप लगाकर भारत का अपमान कर रहा है।"

अमेरिका ने भारत के खिलाफ पेश नहीं किया कोई सबूत
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका ने अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जिससे यह साबित हो सके कि भारत पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। इसके अलावा धार्मिक आजादी के उल्लंघन के आरोप भी भारत को लेकर अमेरिका की कमजोर समझ को दिखाते है।"

रूस ने कहा, "अमेरिका ऐसे आरोप लगाकर एक संप्रभु देश के तौर पर भारत का अपमान कर रहा है। अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। उनकी कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल का सबूत है।"

अमेरिका इससे पहले रूस पर भी निष्पक्ष चुनाव न कराने का आरोप लगा चुका है। दरअसल, रूस में 15-17 मार्च के बीच आम चुनाव हुए थे। इसमें पुतिन 88% वोटों के साथ 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने। इस पर अमेरिका ने आरोप लगाया था कि पुतिन देश में किसी भी विरोधी नेता को टिकने नहीं देते हैं। रूस में निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं।

अमेरिका-रूस के बीच क्या है चुनाव में दखल के आरोपों की राजनीति
अमेरिका और पश्चिमी देश रूस और चीन पर उनके चुनावों में दखलंदाजी के आरोप लगाते आए हैं। 2021 में अमेरिका की एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन ने डोनाल्ड ट्रम्प को फायदा पहुंचाने के लिए अमेरिकी चुनाव में दखल देने के ऑपरेशन को मंजूरी दी थी। इससे पहले 2016 के अमेरिकी चुनाव में भी रूस पर हस्तक्षेप के आरोप लगे थे।

इस पर बाइडेन ने पुतिन को हत्यारा बताते हुए कहा था कि उन्होंने जितने भी गलत काम किए हैं, सभी का पर्दाफाश जल्द होगा। इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका के बयान से नाराज होकर रूस ने वहां से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।

इसके अलावा अमेरिका चीन पर भी चुनावों में दखल देने का आरोप लगा चुका है। हाल ही में चीन के दौरे पर गए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले आश्वासन के बावजूद अमेरिकी चुनाव में चीन के दखल के सबूत मिले हैं।

इन सबके बीच भारत के चुनाव में अमेरिका की दखलंदाजी का आरोप लगाकर रूस पश्चिमी देशों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, भारत में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अमेरिका की तरफ से भारत में धार्मिक आजादी और भेदभाव को लेकर रिपोर्ट जारी की गई थी। वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने सवाल खड़े किए थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |