झारखंड में पहले फेज की 4 सीटों पर वोटिंग:महिलाओं और बुजुर्गों में दिख रहा उत्साह; दिव्यांग वोटर्स का भी होश हाई

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी है। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है।

चारों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स करेंगे। 519 बूथ पर वोटिंग होगी।

सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी हैं।

जोबा माझी ने चक्रधरपुर में डाला वोट, बनी अपने बूथ की पहली वोटर

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने सोमवार को मतदान किया। जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित कारमेल बालिक मध्य स्कूल के बूथ संख्या- 219 में अपने पुत्र उदय माझी के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की।

खूंटी के बुजुर्ग महिला सूसा उरांव ने पहला वोट डाला

खूंटी के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बूथ पर सूसा उरांव ने वोट दिया। उन्हें न तो अपनी उम्र का पता है और न ही ये पता है कि उन्होंने कितनी बार वोट दिया। पर वोट आज किया है

लोहरदगा ने मेदिनीनगर में EVM अब तक एक्टिव नहीं हो सका है

लोहरदगा के मेदिनीनगर में लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक EVM एक्टिव नहीं हो सका है।

झारखंड में 4 सीटों पर वोटिंग शुरू

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स करेंगे। 519 बूथ पर वोटिंग होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |