यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग:लखीमपुर-इटावा में तेज बारिश, ओले भी गिरे; कानपुर में 29 EVM खराब; साक्षी महाराज ने वोट डाला

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प हो गई है। पुलिस का कहना है कि वह जबरन एजेंट बनने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर झगड़ने लगा। किसी तरह से उसे पोलिंग बूथ से बाहर किया गया।

बहराइच के मटेरा से सपा विधायक मारिया शाह ई-रिक्शा से पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और वोट डाला। उन्नाव के नवाबगंज के सेमरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव वाले रेलवे द्वारा बाउंड्री बनाए जाने से नाराज हैं। बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

यूपी में आज संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला में वोटिंग हो रही है। चौथे फेज में 1 केंद्रीय मंत्री, 1 पूर्व मुख्यमंत्री, 10 सांसदों की साख दांव पर है। 4 हाई-प्रोफाइल सीटों में लखीमपुर खीरी, कन्नौज, इटावा और उन्नाव शामिल हैं।

पारंपरिक परिधान में वोट डालने पहुंचीं थारू जनजाति की महिलाएं

बहराइच में वोटिंग की लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच थारू की जनजाति की महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक परिधान में पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और मतदान किया।

लखीमपुर के नेवली गांव में मतदान का बहिष्कार:

लखीमपुर खीरी के नेवली गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अभी तक सिर्फ 3 वोट पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं।

लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प:

लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प हो गई है। पुलिस का कहना है कि वह जबरन एजेंट बनने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर झगड़ने लगा। किसी तरह से उसे पोलिंग बूथ से बाहर निकाला गया।

उन्नाव से कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन ने वोट डाला:

उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन से राजा शंकर सहाय बूथ में मतदान किया। उन्होंने कहा- यह लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए मतदान जरूर करें।

वोटिंग के लिए महिला ने डिलीवरी डेट बढ़वाई

कानपुर में गर्भवती महिला ने वोटिंग के लिए डिलीवरी डेट बढ़वा ली। उसकी 11 तारीख को डिलीवरी होनी थी, लेकिन महिला ने 2 दिन के लिए डेट बढ़वा ली। महिला ने परिवार के साथ पहली बार बगाही स्थित सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज में वोट डाला।

पहले किया मतदान, फिर भाई का अंतिम संस्कार

कानपुर में 59 साल बनारसी लाल मिश्र सुबह 6 बजे घर से मतदान के लिए साइकिल से निकले थे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होना था। मगर, वह समय से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।

आरके मिशन स्कूल के गेट पर जैसे ही पहुंचे, उन्हें सगे बड़े भाई करुणा शंकर मिश्र के निधन की सूचना मिली। इसके बाद भी उन्होंने पहले मतदान किया। फिर बड़े भाई के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

उन्नाव के सेमरा गांव में मतदान का बहिष्कार

उन्नाव के नवाबगंज के सेमरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव वाले रेलवे द्वारा बाउंड्री बनाए जाने से नाराज हैं।

मतदान केंद्र पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। गांव वालों का कहना है कि जब तक अफसर आश्वासन नहीं देते हैं, तब तक वोट नहीं डालेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |