राहुल गांधी बोले- अब जल्दी शादी कर लूंगा: रायबरेली में एक लड़की ने सवाल पूछा, तो प्रियंका बोलीं- अब तो बताना ही पड़ेगा

राहुल गांधी सोमवार को बहन प्रियंका के साथ रायबरेली के बछरावां पहुंचे। दोनों भाई-बहन जनसभा को संबोधित करने एक साथ मंच पर पहुंचे। इसी बीच भीड़ में से एक लड़की ने पूछा- राहुल जी आप शादी कब कर रहे हैं? राहुल ने सवाल अनसुना कर दिया। तो प्रियंका ने हंसते हुए उनका हाथ पकड़कर कहा- पहले उसका जवाब दो। राहुल ने माइक संभाला और कहा- क्या सवाल है? लड़की ने फिर शादी को लेकर सवाल किया। इस पर राहुल ने कहा- अब जल्दी शादी कर लूंगा।

संबोधन के दौरान राहुल ने प्रियंका को अपने पास बुलाया। दुलार करते हुए कहा- ये मेरी बहन, मेरे लिए कैंपेन कर रही। अपना खून-पसीना बहा रही। ये मेरी 2 माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। कांग्रेस देश के युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, ये बताने मैं रायबरेली आया हूं।

1- मेरी दो माताएं हैं, एक सोनिया और दूसरी इंदिरा

राहुल गांधी ने कहा- कुछ दिन पहले मैं मां सोनिया गांधी के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कहा था कि रायबरेली में मेरी दो माता थीं। एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। तब मां ने कहा, तुम्हारी तो एक ही मां है। मैंने मां से कहा, मां वो होती है जो रास्ता दिखाती है, रक्षा करती है। आपने मेरे साथ ये दोनों काम किए और इंदिरा जी ने भी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्मभूमि है।'

2- संविधान के बिना जनता की सरकार नहीं होगी

राहुल ने कहा- जो भी आपको आज तक मिला है, वो इस संविधान ने दिया है। इस किताब के बिना जनता की सरकार नहीं होगी। अडाणी-अंबानी की सरकार होगी। जो आपकी आज थोड़ी-सी रक्षा है, वो भी खत्म हो जाएगी। बस 2-3 लोगों की सरकार रह जाएगी। सरकारी नौकरी खत्म हो जाएगी। रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा। सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की है। किसानों और गरीबों की रक्षा की है। पीएम ने 22 उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए। आज 22 लोगों के पास जितना धन है, उतना भारत में 17 करोड़ लोगों के पास है। इतना अन्याय कभी नहीं हुआ। किसानों से छीना, मजदूरों से छीना, गरीबों से छीना और उनको दे दिया।

3- मीडिया कभी किसान-बेरोजगार का इंटरव्यू नहीं दिखाता

राहुल ने कहा- मीडिया ने कभी हमारे विकास के काम को नहीं दिखाता। मीडिया कभी सच नहीं दिखाता। किसी किसान-बेरोजगार का इंटरव्यू नहीं दिखाता। लेकिन अंबानी की शादी दिखाता है। 10 करोड़ की घड़ी, लाखों रुपए की ड्रेस दिखाता है।

ये लोग हमारे नहीं, अडाणी-अंबानी-मोदी के हैं। पीएम अगर 22 लोगों के लिए काम कर सकते हैं, तो कांग्रेस पार्टी करोड़ों लोगों को लखपति बना सकती है। भारत में सारे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। यूपी से भी करोड़ों लोग होंगे। लिस्ट में से हर परिवार की एक महिला का नाम चुना जाएगा। उस महिला के अकाउंट में 1 लाख रुपए साल के अंदर जाएगा।

4- हर महीने मिलेंगे 8.5 हजार

जुलाई में आएंगे 8 हजार 500, अगस्त में 8 हजार 500, सितंबर में भी। हर महीने पैसे आते रहेंगे। हमारे भाई मजदूरी करते हैं, जॉब करते हैं, नौकरी करते हैं, उसके लिए उनको सैलरी मिलती है। वैसे ही महिलाएं भी काम करती हैं, उनको भी सैलरी मिलती है। लेकिन जो महिलाएं घर का काम करती हैं, उनको ये सैलरी के रूप में दिया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |