महिला ने बातों में फंसाकर 2.75 करोड़ ठगे: चीफ मैनेजर से कहा- मेरे पिता की 1600 करोड़ की संपत्ति, इंडिया में बसना है

कोटा की एक कंपनी के चीफ मैनेजर से विदेशी महिला ने 2.75 करोड़ रुपए ठग लिए। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले दोस्ती की। फिर खुद की मजबूरी और 200 मिलियन डॉलर (1600 करोड़) का झांसा देकर मोटी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामला जयपुर के साइबर थाने में दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया- कोटा के रहने वाले 57 साल के दीपक शर्मा (बदला हुआ नाम) ने 9 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 8 महीने पहले फेसबुक पर न्यूयॉर्क की रहने वाली विक्टोरिया गुप्ता नाम की महिला का मैसेज आया। मैसेज में लिखा- उनके पिता सतीश रनवीर गुप्ता है, जो इंडिया के रहने वाले हैं। उसने बताया कि विक्टोरिया के पिता सतीश और मेरे पिता तरुण लाल शर्मा (बदला हुआ नाम) दोनों पहले दोस्त रह चुके हैं। दीपक के पिता का देहांत हो जाने के कारण वह इस बात को कन्फर्म नहीं कर पाए।

परेशानी बताकर बनाई नजदीकियां
विक्टोरिया गुप्ता की बात को मानकर बातचीत शुरू हो गई। दोनों वॉट्सऐप कॉल पर बात करते थे। विक्टोरिया ने खुद की उम्र 36 साल बताई। उसने कहा- उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। पति की संपत्ति पर देवर ने कब्जा कर लिया है। देवर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। जान से मारना चाहता है।

विक्टोरिया ने कहा- उसका एक बेटा (5 साल) और एक बेटी (8 साल) है। उनके पिता सतीश रनवीर गुप्ता रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। उनके मरने के बाद पिता की संपत्ति करीब 200 मिलियन डॉलर वसीयत में मिली है। देवर से तंग होकर इंडिया में आकर बसना चाहती है।

विक्टोरिया ने बातचीत करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। कहा- ये मोबाइल नंबर भारत आने के लिए अमेरिका में भारतीय दूतावास से लिया है। उसके बाद इस मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप कॉल के जरिए दोनों की अक्सर बात होने लगी। बातचीत के दौरान अक्सर देवर के टॉर्चर करने के बारे में बताती रहती थी। 23 दिसंबर 2023 को बात होने पर विक्टोरिया ने बताया- जनवरी के पहले सप्ताह में वो भारत आ रही है। इंडिया आने के बाद यहीं बसने की प्लानिंग है। बाद में बातचीत करने पर बताया- 10 जनवरी को इंडिया आ रही है। दिल्ली दूतावास का काम कर मुंबई जाकर बसेगी।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |