अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर के आगे बैठीं महिलाएं: हाईकोर्ट के आदेश पर चारागाह भूमि पर बने 150 मकानों को तोड़ा जा रहा

चारागाह (ओरण) भूमि पर बने मकानों को हटाने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया। महिलाएं बुलडोजर और पुलिस की गाड़ियों के आगे बैठ गईं। मामला जालोर का है। यहां बाड़मेर रोड स्थित ओडवाड़ा गांव में 35 एकड़ चारागाह भूमि पर बने 150 से अधिक मकान और करीब 160 कच्चे बाडे़ हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

हाईकोर्ट ने 7 मई को चारागाह भूमि पर बने मकानों को हटाने के आदेश दिए थे। इसी मामले में अतिक्रमण हटाने के लिए आज सुबह 7 बजे जिला प्रशासन और पुलिस का जाब्ता पहुंचा था।

घरों में से सामान निकालने के लिए कल तक का दिया समय

  • फिलहाल प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को राहत दी गई है। उन्हें कल तक अपने घर से सामान हटा लेने को कहा गया है। इसके बाद शुक्रवार को फिर से कार्रवाई होगी।
  • मौके पर JCB के जरिए मकानों की बाउंड्री तोड़ी गई हैं। कुछ घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
  • 3 दिन तक चलेगी कार्रवाई प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है। पुलिस का जाब्ता तैनात है। यह कार्रवाई 3 दिन तक चलेगी।

जहां कोर्ट का स्टे, वहां कार्रवाई नहीं

आहोर SDM शंकर लाल मीणा ने बताया- कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है। जहां कोर्ट का स्टे है, उन जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हाथ जोड़कर कहा- कार्रवाई मत कीजिए, हम कहां जाएंगे

महिलाओं ने शुरुआत में पुलिस-प्रशासन के हाथ जोड़े। कहा- कार्रवाई मत कीजिए, हम कहां जाएंगे। इस पर पुलिस ने समझाइश की। जब नहीं माने तो पुलिस अब बल प्रयोग के जरिए ग्रामीणों को हटा रही है। मौके पर करीब डेढ़ हजार ग्रामीण हैं।

पूर्व सरपंच बोलीं- हाईकोर्ट पहुंचा था जमीन विवाद

  • ओडवाड़ा की पूर्व सरपंच प्रमिला राजपुरोहित ने बताया- करीब 3 साल पहले गांव के निवासी मुकेश पुत्र मुल्ल सिंह राजपुरोहित और महेन्द्रसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपुरोहित के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था।
  • दोनों भाइयों का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया। जमीन की नाप हुई तो करीब 440 मकान चारागाह भूमि में पाए गए। इसके बाद कोर्ट के आदेश से 2022 और 2023 में कुछ कच्चे अतिक्रमण हटा दिए थे। कोर्ट के आदेश पर 150 से अधिक कच्चे मकान और करीब 160 बाड़े हटाने को लेकर गांव में मकानों को चिह्नित कर निशान लगाए गए थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |