राजस्थान-MP में हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली में तापमान 47º: कोटा में लू से 1 की मौत, पंजाब में स्कूलों की छुट्टी, केरल में बारिश की चेतावनी

देश में तेज गर्मी के साथ अब हीटवेव का दौर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इसके अलावा लू की चेतावनी वाले राज्यों में में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा था।

गर्मी की वजह से पंजाब के स्कूलों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल, जम्मू में स्कूलों का समय जल्दी कर दिया गया है। दिल्ली में भी स्कूलों को तुरंत बंद करने को कहा गया है।

केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु मानसून आने से पहले ही बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।

केरल में बारिश की वजह से भूस्खलन और बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। यहां सोमवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगह पानी पेड़ गिरने की खबर है।

  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान है। दिल्ली और पंजाब में हीटवेव चलेगी।
  • केरल और पश्चिम बंगाल में समुद्री तटों के आसपास के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |