भतीजे प्रज्वल से कुमारस्वामी की अपील: कहा- भारत लौट आओ, चोर-पुलिस का खेल कब तक चलेगा, यौन उत्पीड़न केस में एचडी रेवन्ना को जमानत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने सेक्स स्कैंडल में फरार अपने भतीजे और सांसद प्रज्वल रेवन्ना से भारत लौटने की अपील की है। उन्होंने प्रज्वल को 48 घंटे के अंदर सरेंडर करने और जांच में मदद करने की सलाह दी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कुमारस्वामी ने सोमवार (20 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आपके (प्रज्वल) दादाजी एचडी देवगौड़ा (पूर्व PM) आपको राजनीतिक रूप से आगे बढ़ता देखना चाहते थे। आपके मन में उनके लिए जरा भी सम्मान है, तो आप जिस भी देश में हैं, वहां से वापस आइए।

कुमारस्वामी ने कहा- छिपने की कोई जरूरत नहीं है। कोई डर नहीं होना चाहिए। इस देश का कानून जिंदा है। कब तक चोर-पुलिस का खेला चलेगा? लाखों लोगों ने हमें वोट दिया है। आप कब तक विदेश में रहना चाहते हैं?

JDS नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित महिलाओं से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- मैं उन मां-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं, जो दर्दनाक मानसिक पीड़ा से गुजर रही हैं। ऐसी घटना नामंजूर है। इससे हमारा सिर शर्म से झुका गया है।

उधर, प्रज्वल के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना को कर्नाटक की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में सोमवार को जमानत दे दी। इससे पहले उन्हें किडनैपिंग केस में 14 मई को जमानत मिली थी।

राज्य सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए

कुमारस्वामी ने राज्य की सिद्धारमैया सरकार पर अपने परिवार और समर्थकों के फोन टैप करने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा- मेरे आसपास के 40 लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं। फोन पर जो भी बातचीत होती है, उस पर नजर रखी जा रही है।

कुमारस्वामी ने दावा किया कि एचडी रेवन्ना का फोन भी टैप किया जा रहा है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज किया और इसे पब्लिक स्टंट करार दिया।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल?

  • पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिली।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिसमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए थे।
  • देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया था। कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT बनाई।
  • SIT ने प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की है। प्रज्वल फिलहाल फरार हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है।
  • एचडी रेवन्ना को अश्लील वीडियो केस से जुड़े किडनैपिंग केस में 4 मई को गिरफ्तार किया गया था। 14 मई को उन्हें जमानत मिल गई थी।
  • बेंगलुरु की स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इंटरपोल ने भी प्रज्वल के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |