न वोट डाला, न प्रचार किया..अब पार्टी ने भेजा नोटिस: हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से बीजेपी ने 2 दिन में मांगा जवाब,विधायक को भी शो-कॉज

हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज किया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने और वोट नहीं देने को लेकर पार्टी ने तलब किया है।

वहीं प्रदेश भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की साइन से लेटर जारी किया गया है।

इस बार के चुनाव में बीजेपी ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया था। कल इस सीट के लिए वोटिंग हुई। जयंत सिन्हा ने पार्टी की पहली लिस्ट आने से पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी।

प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है, तब से आप चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं। आप संगठनात्मक कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आप इस संबंध में दो दिनों में स्पष्टीकरण दें।

पार्टी की छवि हो रही खराब
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जयंत सिन्हा का मतदान नहीं करना पार्टी की छवि को खराब कर रहा है। वे चुने हुए सांसद हैं। उन्हें कम से कम मतदान में सक्रिय होना चाहिए था। इस तरह का कदम उचित नहीं है। इसका नकारात्मक संदेश जाता है।

धनबाद विधायक राज सिन्हा को भी नोटिस

पार्टी की ओर से धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री आदित्य साहू ने लेटर जारी किया है उसमें लिखा है कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुलू महतो को प्रत्याशी घोषित करने के बाद आपने सांगठनिक कार्यों से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं आप चुनाव प्रचार में भी रुचि नहीं दिख रहे हैं।

पत्र में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नकारात्मक बातें कही जा रही हैं। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। राज सिन्हा से पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आपको पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाए। इन्हें भी दो दिनों में जवाब देने को कहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |