श्रीलंका बोला- भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता: भारत को खतरे में डालकर चीन से रिश्ते नहीं बनाएंगे; अच्छे पड़ोसी की तरह रक्षा करेंगे

श्रीलंका ने कहा है कि भारत की सुरक्षा उनके लिए बेहद जरूरी है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि उनका देश भारत की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। एक जिम्मेदार पड़ोसी के तौर पर वह किसी को भी भारत को नुकसान पहुंचाने नहीं देंगे। श्रीलंका के पोर्ट पर रुकने वाले चीन के रिसर्च जहाजों से जुड़े सवाल पर साबरी ने कहा- हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हम किसी दूसरे देश की सुरक्षा को ताक पर नहीं रखेंगे। अगर भारत इस मामले में अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाएगा, तो हम उस पर जरूर ध्यान देंगे। हम किसी को भी उन्हें चोट नहीं पहुंचाने देंगे। साबरी ने कहा कि हाल ही में चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बनकर सामने आया है। इसी तरह श्रीलंका भी भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है, लेकिन हम तीसरे पक्ष को कभी भी खतरे में नहीं डालेंगे।

श्रीलंका ने नहीं दी थी चीनी जहाज को रुकने की इजाजत
भारत ने पिछले साल श्रीलंकाई द्वीप पर चीनी जहाज के रुकने को लेकर चिंता जताई थी। तब भारत ने कहा था कि चीन अपने रिसर्च वैसल्स के जरिए भारत की जासूसी करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद श्रीलंका ने सितंबर 2023 में चीन के जहाजों को अपने देश में रुकने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

श्रीलंकाई विदेश मंत्री साबरी ने कहा था कि भारत की चिंता हमारे लिए बेहद अहम है। हमने इसके लिए अब एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया है और इसे बनाते वक्त भारत सहित दूसरे दोस्तों से सलाह भी ली थी। सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता सही है और हमारे लिए बहुत जरूरी भी है। हम अपने क्षेत्र को शांति का जोन बनाना चाहते हैं।

श्रीलंका बोला- BRICS में शामिल होने के लिए भारत से मदद मांगेंगे
दूसरी तरफ श्रीलंका ने BRICS संगठन में भी शामिल होने की इच्छा जताई है। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा- BRICS में भारत के शामिल होने के बाद से यह काफी अच्छा संगठन बन गया है। हम जब भी आधिकारिक तौर पर BRICS में शामिल होने के लिए आवेदन देंगे, तब पहले भारत से बात करेंगे।

विदेश मंत्री ने बताया कि श्रीलंका की कैबिनेट ने देश को BRICS का सदस्य बनाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। रूस में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हमें न्योता दिया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |