मोदी बोले-इनको मालूम नहीं 56 इंच क्या होता है: 4 जून को शहजादे EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे, मैडम ने अध्यक्ष को बाथरूम में बंद करवाया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनका गला बैठा है। पीएम ने भारत माता के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा- देश में पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, इन पांच चरणों ने ही देश में मोदी सरकार पक्की कर दी है।

इंडी अलायंस वालों का बयान देख लीजिए, पूरा इंडी अलायंस ऐसी निराशा की गर्त में डूबा है कि अब उनको ये भी याद नहीं रहता है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा- 4 जून के रिजल्ट को लेकर लोगों को कोई संदेह नहीं रह गया है। चारों तरफ एक ही नाम है। एक ही नारा है- फिर एक बार मोदी सरकार।

मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौजूद हैं। बस्ती से भाजपा ने हरीश द्विवेदी को टिकट दिया है, जबकि सपा ने राम प्रसाद चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपका एक वोट तुष्टीकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गाड़ देगा

मैंने वादा किया था कि बंद चीनी मिलों को शुरू कराऊंगा। बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। 25 मई को आपका एक वोट तुष्टीकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गाड़ देगा। एक वोट देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा। 80 करोड़ लोगों को राशन, 5 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ लोगों को पीएम आवास मिलता रहे।

कहीं भी आपको कोई परिवार कच्ची मिट्टी के टूटे मकान में नजर आए, उसका पता नोट करके भेज देना। उसे बोल देना 4 जून के बाद पक्का मकान मिल जाएगा। 3 करोड़ नए घर बनाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है। यहां मौजूद लोग ही मेरे लिए मोदी हैं। आप मोदी से जरा भी कम नहीं हैं। लोगों को बताइए घर मिलने की गारंटी है। हम 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यह सब आपके वोट से होगा। मतदान भारी और NDA के पक्ष में होना चाहिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में उत्पातियों पर पुलिस का एक्शन पार्कों में हुडदंग करने वाले, बाइक पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ अभियान | योग से साइटिका और थायराइड से मिला छुटकारा टेंशन दूर करने के लिए पानी में योगा, स्टूडेंटस बोले- योग से दिमाग रहता शांत | लेकसिटी में बनेगा योग को समर्पित चौराहा सांसद बोले- जल्द रोड मेप किया जाएगा तैयार, PHOTO'S देखें उदयपुर का योग | स्वीकृति के विपरीत निर्माण पर होटल का कुछ भाग सीज उदयपुर में नगर निगम की आज सुबह होटल जगत निवास पर कार्रवाई, स्वीकृति से ज्यादा बनाए कमरे सीज किए | अजमेर में नाबालिग लड़की का अपहरण घर के बाहर खेल रही थी, रेलवे स्टेशन से पकड़ा आरोपी, पुलिस के हवाले किया | कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी, बेटे समेत चार की मौत दंपती और उनका भांजा गंभीर घायल; चित्तौड़गढ़ से घूमकर लौट रहे थे जयपुर | पायलट, डोटासरा, हनुमान व बीएपी का प्लान तैयार कांग्रेस को लोकसभा चुनाव जिताने वाली टीम ही उपचुनाव में आगे रहेगी | सीकर में बारिश के बाद तापमान 10.5 में डिग्री गिरा 48 दिन बाद लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की संभावना | जयपुर के गणगौरी हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिली लाश सफाई के दौरान गिरा मिला युवक, डॉक्टर को आया था दिखाने | आसाराम को देर रात एम्स में किया एडमिट सीने में दर्द की शिकायत पर कल रुटीन चैकअप के बाद जेल आ गए थे |