खड़गे बोले- भाजपा का 400 पार मजाक: I.N.D.I.A. गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा, हमारे लिए जनता खुद चुनाव लड़ रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I. के पक्ष में अंडर करंट है और वे इस बार भाजपा को बहुमत पाने से रोकने में सफल होंगे। खड़गे ने कहा, 'हमारे लिए जनता चुनाव लड़ रही है और I.N.D.I. 300 से अधिक सीटों के साथ इस बार सरकार बनाने जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के पांच चरण बीतने के बाद बने सियासी समीकरण और आगे की रणनीति पर खड़गे से भास्कर के मुकेश कौशिक और सुजीत ठाकुर ने बातचीत की।

400 पार तो मजाक है, मखौल है। उनकी हवा 2014 और 2019 में थी। उनका तमिलनाडु, केरल में आधार नहीं। साउथ में कुछ नहीं मिल रहा। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हम ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। ओडिशा में भी सुधार है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सीटें बढ़ा रहे हैं। उनकी सीटें घट रही हैं।

मोहन भागवत ने यही कहा था। जिस संगठन ने PM बनाया है, वही ऐसा बोले तो हमारा बोलना क्यों बुरा है? लोगों को समझ आ गया कि उनका हक छीना जा रहा है। मोदी जी की मंशा ठीक होती तो संविधान बदलने की बात करने वालों को पार्टी से निकालते।

कोई भी गृहमंत्री कोऑपरेटिव मंत्री नहीं रहा। वे पूरी सत्ता हाथ में लेना चाहते हैं। कमजोर वर्गों को नौकरियां नहीं दे रहे हैं। यह भी संविधान का अनादर है। संवैधानिक पदों पर नियुक्ति में बुलडोजिंग करते हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में उत्पातियों पर पुलिस का एक्शन पार्कों में हुडदंग करने वाले, बाइक पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ अभियान | योग से साइटिका और थायराइड से मिला छुटकारा टेंशन दूर करने के लिए पानी में योगा, स्टूडेंटस बोले- योग से दिमाग रहता शांत | लेकसिटी में बनेगा योग को समर्पित चौराहा सांसद बोले- जल्द रोड मेप किया जाएगा तैयार, PHOTO'S देखें उदयपुर का योग | स्वीकृति के विपरीत निर्माण पर होटल का कुछ भाग सीज उदयपुर में नगर निगम की आज सुबह होटल जगत निवास पर कार्रवाई, स्वीकृति से ज्यादा बनाए कमरे सीज किए | अजमेर में नाबालिग लड़की का अपहरण घर के बाहर खेल रही थी, रेलवे स्टेशन से पकड़ा आरोपी, पुलिस के हवाले किया | कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी, बेटे समेत चार की मौत दंपती और उनका भांजा गंभीर घायल; चित्तौड़गढ़ से घूमकर लौट रहे थे जयपुर | पायलट, डोटासरा, हनुमान व बीएपी का प्लान तैयार कांग्रेस को लोकसभा चुनाव जिताने वाली टीम ही उपचुनाव में आगे रहेगी | सीकर में बारिश के बाद तापमान 10.5 में डिग्री गिरा 48 दिन बाद लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की संभावना | जयपुर के गणगौरी हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिली लाश सफाई के दौरान गिरा मिला युवक, डॉक्टर को आया था दिखाने | आसाराम को देर रात एम्स में किया एडमिट सीने में दर्द की शिकायत पर कल रुटीन चैकअप के बाद जेल आ गए थे |