MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मानसून की एंट्री: उत्तर प्रदेश को 7-8 दिन में पूरी तरह कवर करेगा; जम्मू में कल से हीटवेव का अलर्ट

मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार 21 जून को दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और ईस्ट UP में अगले 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। 7-8 दिनों में यह पूरे UP को कवर कर लेगा।

वहीं, वेस्टर्न UP के जिलों में आज और जम्मू में कल से 26 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिन से 43°-45° टेम्परेचर झेल रही दिल्ली में भी शुक्रवार को बारिश हुई और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

IMD ने बताया कि देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा ओडिशा के राउरकेला में 60 MM बारिश हुई। वहीं, राजस्थान के कोटा और अजमेर में 40-40 MM पानी बरसा।

आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में तेज हवा से पेड़ उखड़े, 1 महिला की मौत

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा और बारिश का दौर जारी है। पालघर में कई पेड़ उखड़ गए हैं। 2 दिन पहले विवार इलाके में एक पेड़ गिरा था, जिसके नीचे एक महिला दब गई थीं। पुलिस ने बताया शनिवार को बताया कि उसकी मौत हो गई है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण 3 जगह शेड गिरने, 2 जगह दीवार ढहने और कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरे होने की सूचना मिली है।

मानसून: कहां-कहां पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में इलेक्ट्रिकल्स-हाईवेयर शॉप में चोरी शटर तोड़कर घुसे बदमाश, प्लास्टिक कट्टों में भर ले गए सामान | जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश काम के बहाने ले गया पड़ोसी, विरोध पर मारने की दी धमकी | नकली सिलाई मशीन को असली बताकर बेचने वाला गिरफ्तार कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हुबहू नकल कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज | अहमदाबाद में हिंदू संगठनों ने राहुल के पुतले जलाए राहुल बोले- मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे, हार के डर से वाराणसी गए, वहां भी मुश्किल से जीते | मास्टर प्लान-2047:जेडीए का दायरा 45 से बढ़ाकर 70 किमी करने का प्रस्ताव, मंजूर हुआ तो दूदू जिला भी दायरे में आ जाएगा | भजनलाल सरकार ने शुरू की नियुक्तियां, लाठर मुख्य सूचना आयुक्त:दो पूर्व आईएएस, एक लॉ सर्विस से रिटायर्ड अफसर को सूचना आयुक्त बनाया | पुणे पोर्श केस- आरोपी ने रोड एक्सीडेंट पर निबंध लिखा:जुवेनाइल बोर्ड की सभी शर्तें पूरी करेगा; हाईकोर्ट ने नाबालिग को 25 जून को जमानत दी थी | डोटासरा बोले- किरोड़ीलाल मीणा को बीजेपी ने नहीं दिया सम्मान कहा- उनका कद बढ़ा, इस्तीफा वापस नहीं लेंगे. पीसीसी चीफ की पत्नी ने लिया रिटायरमेंट | जयपुर में घर में आग लगने से युवक की मौत मां के मरने के बाद से डिप्रेशन में था, भाई को बोला था- डिग्गी कल्याणजी जा रहा हूं | क्लासमेट से मिलने गया युवक,परिवार जागा, चोर समझकर मार डाला करंट देकर मारा, शव बोरे में डालकर हाईवे किनारे फेंका |