सलमान फायरिंग केस- लॉरेंस के भाई का वॉइस सैंपल मैच: आरोपियों को फोन पर इंस्ट्रक्शन दे रहा था, मुंबई क्राइम ब्रांच ने कन्फर्म किया

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल हमलावरों को इंस्ट्रक्शन दे रहा था। पकड़े गए दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई थी। मुंबई पुलिस ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अनमोल के ऑडियो सैंपल लिए और आरोपियों के मोबाइल में मिले ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजा था। यह सैंपल मैच हो गया है।

सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। फायरिंग करने के दो दिनों बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

लॉरेंस ग्रुप ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को सलमान के घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायर किए थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं। मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

घटना के दो महीने बाद पुलिस ने लिया सलमान का बयान
इस घटना के दो महीने बाद हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके दोनों भाइयों सोहेल और अरबाज का बयान दर्ज किया है।

सलमान ने पुलिस से कहा- 'बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।'

एक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर ही उनकी नींद खुली थी। वे बालकनी में आए, लेकिन वहां कोई नहीं था। 1998 में सलमान ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। लॉरेंस गैंग तभी से लगातार सलमान को टारगेट कर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में सुधार का दावा, अग्निवीर का नाम नहीं, शिक्षा नीति की बात पर विपक्ष के नीट-नीट के नारे | भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते |