भारत आईं शेख हसीना, मोदी ने रेड कार्पेट वेलकम दिया: तीस्ता नदी पर चर्चा करेंगे, इस पर चीन की मदद से बैराज बनाएगा बांग्लादेश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में PM मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सेरिमोनियल वेलकम दिया गया। PM हसीना से राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद जॉइंट स्टेटमेंट के दौरान PM मोदी ने कहा, "हम पिछले 1 साल में करीब 10 बार मिले हैं, लेकिन फिर भी PM शेख हसीना का यह दौरा अहम है, क्योंकि वे हमारे तीसरे कार्यकाल में पहली स्टेट गेस्ट के तौर पर आई हैं।"

PM मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच भारतीय करेंसी में व्यापार शुरू हो चुका है। पिछले साल दोनों देशों ने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स को पूरा किया। बांग्लादेश विकास में भारत का सबसे बड़ा पार्टनर है और उनके साथ हमारे रिश्ते बेहद अहम हैं। मैं आज शाम के क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिए भी दोनों टीमों को बधाई देता हूं।

PM मोदी ने आगे कहा, "भारत-बांग्लादेश मैत्री सैटेलाइट हमारे संबंधों को नई ऊंचाई देगी। हमारा फोकस दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। भारत और बांग्लादेश को 54 साझा नदियां जोड़ती हैं। बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन पर बातचीत के लिए जल्द एक टेक्निकल टीम बांग्लादेश जाएगी।"

चीन जाने से पहले भारत के दौरे पर आईं शेख हसीना

शेख हसीना जुलाई में चीन के दौरे पर जाने वाली हैं, लेकिन इससे पहले वे स्टेट विजिट पर भारत आई हैं। पिछले 15 दिन में यह दूसरी बार है जब शेख हसीना भारत दौरे पर हैं। इससे पहले वह 9 जून को PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली आई थीं। बांग्लादेश भारत की ‘नेबर फर्स्ट’ नीति के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

तीस्ता जल समझौते पर बातचीत की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेता गंगा जल बंटवारा संधि को दोबारा शुरू करने पर बातचीत कर सकते हैं। दरअसल, भारत ने 1975 में गंगा नदी पर फरक्का बांध का निर्माण किया था, जिस पर बांग्लादेश ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच 1996 में गंगा जल बंटवारा संधि हुई थी। यह संधि सिर्फ 30 सालों के लिए थी, जो साल खत्म होने वाली है।

इसके अलावा बांग्लादेश, भारत से तीस्ता मास्टर प्लान को लेकर भी बातचीत कर सकता है। तीस्ता मास्टर प्लान के तहत बांग्लादेश बाढ़ और मिट्टी के कटाव पर रोक लगाने के साथ गर्मियों में जल संकट की समस्या से निपटना चाहता है।

इसके साथ ही बांग्लादेश तीस्ता पर एक विशाल बैराज का निर्माण कर इसके पानी को एक सीमित इलाके में कैद करना चाहता है। इस प्रोजेक्ट के लिए चीन बांग्लादेश को 1 अरब डॉलर की रकम सस्ते कर्ज पर देने के लिए तैयार हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कि चीन लंबे समय से तीस्ता मास्टर प्लान के लिए बांग्लादेश को कर्ज देने की कोशिश कर रहा है मगर भारत की नाराजगी की वजह से ये डील नहीं हो पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शेख हसीना इस दौरे पर कोई रास्ता तलाशने की कोशिश करेंगी।

लंबे समय से अटका है जल बंटवारा समझौता

बांग्लादेश के लिए भारत की सहमति के बिना तीस्ता मास्टर प्लान पर काम करना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल इसके लिए बांग्लादेश को भारत के साथ तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौता करना होगा।

साल 2011 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भारत, तीस्ता नदी जल समझौता पर दस्तखत करने को तैयार हो गया था। लेकिन ममता बनर्जी की नाराजगी की वजह से मनमोहन सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी के PM के एक साल बाद वे बंगाल की CM ममता बनर्जी के साथ बांग्लादेश गए। इस दौरान दोनों नेताओं ने बांग्लादेश को तीस्ता के बंटवारे पर एक सहमति का यकीन दिलाया था। लेकिन 9 साल बीतने के बावजूद अब तक तीस्ता नदी जल समझौते का समाधान नहीं निकल पाया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में सुधार का दावा, अग्निवीर का नाम नहीं, शिक्षा नीति की बात पर विपक्ष के नीट-नीट के नारे | भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते |