दिल्ली जल संकट को लेकर आतिशी का अनशन खत्म: देर रात तबीयत बिगड़ी थी, ICU में भर्ती; संजय सिंह बोले- उनका शुगर लेवल 36 पहुंचा

दिल्ली जल संकट को लेकर मंत्री आतिशी का अनशन 5वें दिन खत्म हो गया है। आतिशी की सोमवार-मंगलवार (24-25 जून) की देर रात को तबीयत बिगड़ गई थी। AAP नेताओं ने उन्हें तड़के करीब 3 बजकर 38 मिनट पर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार सुबह संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आतिशी का अनशन अब खत्म हो गया है। उनका बल्ड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है। यह मंगलवार देर रात 43 रिकॉर्ड किया गया था।

LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि आतिशी ICU में हैं। वे फिलहाल ठीक हैं। मंगलवार रात को ही उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी थी।

आतिशी दिल्ली जल संकट को लेकर 21 जून से जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी थीं। उनकी हरियाणा से 100 MGD पानी भेजे जाने की मांग है। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है।

आतिशी ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार केवल 513 MGD पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

संजय सिंह बोले- LG ने हरियाणा CM से बात की, अब अनशन रोक रहे हैं

  • आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। LG साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। हम सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी इसकी आवाज उठाएंगे।
  • दिल्ली को तीन गुना ज़्यादा आबादी हो जाने के बावजूद साल 1994 में हुए समझौते के तहत पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब उसमें भी कटौती की जा रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 12 हजार किलोमीटर पानी की नई पाइपलाइन बिछाई।
  • कैनाल को पक्का कराने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लोगों को पानी देने के लिए AAP की सरकार ने सभी प्रयास किए हैं। दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सांसद BJP के जिताए और BJP की सरकार ने दिल्लीवालों के हक का पानी ही रोक दिया।
  • दिल्लीवालों को पानी दिलाने के लिए आतिशी ने तमाम प्रयास किए, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तब उन्होंने यह अनशन शुरू किया। कल रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल गिरकर 36 पहुंचा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आतिशी अभी ICU में हैं।

आतिशी ने एडमिट होने से इनकार किया था
सोमवार (24 जून) को दिन में भी LNJP के डॉक्टरों की टीम ने बताया था कि आतिशी का वजन 4 दिनों में 2KG से ज्यादा घट गया है। उनका कीटोन लेवल भी बढ़ गया है। ​डॉक्टरों की रिपोर्ट में कहा गया मरीज (आतिशी) को अस्पताल में भर्ती होने और खाना खाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

AAP नेताओं ने कहा कि आतिशी का वजन लगातार कम हो रहा है। 21 जून को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 KG था, जो भूख हड़ताल के चौथे दिन घटकर 63.6 KG रह गया है। यानी महज 4 दिनों में उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हुआ है।

AAP ने कहा कि भूख हड़ताल के पहले दिन की तुलना में चौथे दिन उनका ब्लड शुगर लेवल 28 यूनिट कम हुआ है। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर लेवल भी कम हुआ है। डॉक्टरों ने आतिशी के ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और वजन में जिस गति से कमी आई है, उसे खतरनाक बताया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |