कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान का विप्र सेना ने किया विरोध: सुनील तिवाड़ी बोले- डोटासरा ने किया पुलिस का अपमान, कार्रवाई करें DGP

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा में आईजी रवि दत्त गौड़ के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा- प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा आईजी रवि दत्त गौड़ जेसे अच्छे पुलिसकर्मी का अपमान किया है। इसका विप्र सेना पुरजोर विरोध करती है। सार्वजनिक मंच पर जिस तरह गोविंद सिंह डोटासरा ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ बयान दिया है। उस पर पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर DGP तक सबको विरोध करना चाहिए। इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ राजस्थान पुलिस के मुखिया को भी सख्त एक्शन लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

तिवाड़ी ने कहा- जो पुलिस अधिकारी पढ़ लिखकर आम जनता की सेवा के लिए यहां तक पहुंचा है। उसका जीना हराम करने का अधिकार गोविंद सिंह डोटासरा को नहीं है। बल्कि, राजस्थान की 36 कौम इस मामले में गोविंद सिंह डोटासरा का विरोध कर उनका जीना हराम करना चाहिए। ताकि आम जनता की सेवा करने वाले अधिकारियों का मनोबल बना रहे।

'जनता ने डोटासरा की बातों को सीरियसली लेना बंद किया'

तिवाड़ी ने कहा कि आम जनता ने गोविंद सिंह डोटासरा की बातों को सीरियसली लेना बंद कर दिया है। इसलिए बेतुके बयान देकर सिर्फ अटेंशन हासिल करना चाहते हैं। जबकि गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ पेपर लीक के मामलों की जांच चल रही है। ED की टीम डोटासरा पर कार्रवाई कर रही है। फिर भी इस तरह के बयान देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन जेसे नेता ही कांग्रेस पार्टी के पतन का कारण है।

दरअसल, 24 जून को कोटा में प्रदेश कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था। जहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी नेताओं के साथ ही कोटा आईजी रवि दत्त गौड़ पर भी जमकर निशाना साधा था। इस दौरान सार्वजानिक सभा में डोटासरा ने कहा- कोटा आईजी अपने आप को संभालो, भाजपा के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे। कानून के हिसाब से काम करो। ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा नहीं बचा पाएंगे। हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। कार्यकर्ताओं पर ज्यादती नहीं रुकी तो घुटनों के बल नहीं चलाया तो मेरा नाम भी गोविंद डोटासरा नहीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |