राजस्थान में मानसून की एंट्री: MP समेत 15 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी; बिहार में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

राजस्थान में मंगलवार को तय समय यानी 25 जून को मानसून की एंट्री हो गई। इस बार झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर के रास्ते मानसून राज्य में आया है। राजस्थान के 27 जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है।

उधर, मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

बिहार के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास और बक्सर में सोमवार को तेज बारिश हुई। बक्सर के नावानगर में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई, जबकि सासाराम के नोखा में भी बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मोतिहारी के तुरकौलिया में एक बच्चे की बिजली गिरने से मौत हो गई।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा

3-4 दिन में मानसून पूरे मध्य प्रदेश, पूरे बिहार, पूरे झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।

मानसून ने 11 जून को गुजरात में एंट्री ली थी। इसके 11 दिन बाद 23 जून को मानसून गुजरात में आगे बढ़ा। 25 जून को राजस्थान में प्रवेश कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून तक मानसून गुजरात के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लेगा।

आज तीन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
देश के कुछ राज्यों में तेज गर्मी का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा और पंजाब में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, राजस्थान के कुछ जिलों में आज से 27 जून तक के लिए लू चलने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को देश के सात राज्यों- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान की 27 जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। राजस्थान का जैसलमेर 45 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक करीब 41 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, हीटवेव से 114 लोगों की मौत हुई है।इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है।विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |