मुख्यमंत्री बोले- आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान:दिलावर ने कांग्रेस को बताया संविधान व बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी, सीएम ने सैकड़ों मीसा बंदियों का किया सम्मान

संविधान संरक्षण मंच राजस्थान की ओर से मंगलवार को भारतीय संविधान: लोकतंत्र सामाजिक न्याय में प्रतिबद्धता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेड़कर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पास रखी संविधान की प्रति को माथें से लगाया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और पूर्व आईपीएस, कुलपति कन्हैया लाल बैरवाल सहित विधायक, गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपातकाल सहित संविधान को लेकर चर्चा हुई। भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र में निष्ठा रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते। आज जो लोग लोकतंत्र एवं संविधान बचाने का ढोंग कर रहे हैं, उनके द्वारा इस दिन देश में लागू किया गया आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान है।

मुख्यमंत्री बोले- 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहेब को टिकट नहीं दिया और संसद में पहुंचने से भी रोका

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- जो लोग संविधान की बात करते हैं, उन्होंने 1975 में संविधान को विखंडन करने का काम किया। आप और हम अपनी छोटी सी जीवनी नहीं लिख सकते, बाबा साहेब ने हर नागरिक के लिए संविधान तैयार किया। हमरा देश चल रहा है, ये बाबा साहेब की देन है। 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहेब को टिकट नहीं दिया और संसद में पहुंचने से भी रोका। जनता का क्या कसूर था, कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया यह दस्तावेज न केवल हमारे संवैधानिक ढांचे को परिभाषित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिले। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों समेत सभी संवैधानिक अधिकारों को जबरन छीन लिया गया। मीडिया सेंसरशिप लागू कर अभिव्यक्ति की आजादी को रौंद दिया गया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों ने बाबा साहेब के आदर्शों को मानते हुए उनसे जुड़े तीर्थों का विकास किया। वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश में बाबा साहेब की जन्म भूमि तीर्थ के तौर पर महू में भव्य स्मारक बनाया गया। लंदन के जिस भवन में रहकर बाबा साहेब ने उच्च अध्ययन किया, उस भवन को शिक्षा भूमि तीर्थ रूपी स्मारक बना कर 2015 में राष्ट्र को समर्पित किया गया। दिल्ली में जिस भूमि पर बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली, उस भूमि को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में अधिग्रहीत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां महापरिनिर्वाण भूमि तीर्थ स्मारक बना कर भव्य रूप दिया। मुम्बई के दादर में जहां बाबा साहेब का अंतिम संस्कार हुआ था उस भूमि का चौत्य भूमि तीर्थ स्मारक बनाने हेतु अधिग्रहण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अल्प समय में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1150 रुपए करने, किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ा कर 8 हजार रुपए करने, 73 लाख परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वंचित तबके को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएं ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें।

दिलावर बोले- संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी कांग्रेस है

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- आज ही के दिन 25 जून की मध्यरात्री आपातकाल की घोषणा की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को डांटकर हस्ताक्षर करवाए। देश के नेताओं को जेल में डाला गया। संविधान प्रदत्त जनता के अधिकारों तत्कालीन पीएम ने ले लिए,आपातकाल में देश में डरावना माहौल हो गया। उस दौर में लोकतंत्र सैनानियों ने पीड़ा सहन की, वें लोकतंत्र की बहाली तक लड़ते रहे। ऐसे में उस दौर से लेकर आज तक संविधान को किसी से कोई खतरा है तो कांग्रेस पार्टी से खतरा है। संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी कांग्रेस है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में सुधार का दावा, अग्निवीर का नाम नहीं, शिक्षा नीति की बात पर विपक्ष के नीट-नीट के नारे | भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते |