सलमान को खतरा, इसलिए फिल्म सिटी में बनाया गया सेट: यहां आर्टिफिशियल हेलीपैड, मंदिर और पुलिस स्टेशन; ज्यादातर फिल्में-शोज यहीं शूट होते हैं

520 एकड़ में फैली मुंबई की फेमस फिल्म सिटी। यहां एक साथ 1000 फिल्मों के सेट लगाए जा सकते हैं। यहां आर्टिफिशियल हेलीपैड, मंदिर, जेल, अदालत, गांव और पिकनिक स्पॉट हैं। यहां पैसा जमाकर और एक-दो औपचारिकताओं के बाद शूटिंग स्टार्ट कर सकते हैं।

लगभग सारी बड़ी फिल्मों और शोज की शूटिंग फिल्म सिटी में ही होती है। फिल्म सिटी को बने 50 साल से ज्यादा हो गए हैं, शूटिंग के लिए काफी सारे विकल्प भी हो गए हैं, फिर भी मेकर्स के लिए फिल्म सिटी पहली पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां शूट करना अन्य जगहों की तुलना में काफी सुविधाजनक है।

सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यह जगह बेस्ट है। शायद यही वो वजह है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में ही कर रहे हैं। इसके लिए यहां 3 एकड़ में सेट भी बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके घर पर गोली भी चल चुकी है।

इस बार के रील टु रियल में हम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित 'दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी' पहुंचे। इसे मुख्य रूप से फिल्म सिटी के तौर पर जानते हैं। हमने यहां लोकेशन मैनेजर रणवीर सिंह, विद्या भोसले और फिल्म सिटी के अंतर्गत आने वाले टूरिस्ट प्लेस 'बॉलीवुड पार्क' के मैनेजर विजय से बात की।

फिल्म सिटी में शूट करना फिल्म मेकर्स के लिए आसान

फिल्म सिटी में अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। फिल्म सिटी में शूट करना फिल्म मेकर्स के लिए एक आसान डील होता है। जब ओरिजिनल लोकेशंस पर शूट करने जाते हैं तो कई तरह की परमिशन लेनी पड़ती हैं।

अगर मुंबई में ही कहीं शूट करना हो तो पहले BMC, लोकल पुलिस, ARTO और फायर ब्रिगेड वालों से अनुमति लेनी होगी। परमिशन लेने में जितने पैसे लगते हैं, उतने में फिल्म सिटी में सेट आराम से रेंट पर मिल जाएंगे।

फिल्म सिटी से संबंधित कुछ रोचक बातें..

  • संजय लीला भंसाली ने फिल्म सिटी में दो एकड़ जमीन रेंट पर लेकर पर्सनल सेट बनाया है। उनकी सारी फिल्मों की शूटिंग अधिकतर यहीं होती हैं।
  • फिल्म सिटी के अंदर तकरीबन 55 सिक्योरिटी गार्ड्स हर वक्त सुरक्षा में लगे रहते हैं।
  • फिल्म सिटी के अंदर जो जंगल है, वहां कई बार तेंदुओं को आते देखा गया है। इसके अलावा सांप वगैरह स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में वहां शूट करना थोड़ा मुश्किल जरूर रहता है। जंगली जानवरों से बचाव के लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाता है।
  • हाल के दिनों में ऐसी जगह पर शूट बिल्कुल ही कम कर दिया गया है, जहां जंगली जानवर अपना आशियाना बनाकर रहते हैं। उन्हें डिस्टर्बेंस न हो, इसके लिए वहां से दूरी पर सेट बनाए जाते हैं।
  • फिल्म सिटी में कई बार आग लगने की भी खबर आ चुकी है, ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए फायर मार्शल हर वक्त मौजूद रहते हैं। इनकी मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता है।
  • फिल्म सिटी में हर वक्त ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की सुविधा रहती है। अगर किसी को मेडिकल संबंधित दिक्कत हुई तो उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाता है।
  • फिल्म सिटी में अब कोई भी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता। जमीन को बस रेंट पर लिया जा सकता है, वो भी मैक्सिमम दो साल के लिए। अगर दो साल के बाद भी रखना है तो नए सिरे से एग्रीमेंट करवाना पड़ेगा।
  • दिग्गज फिल्म मेकर सुभाष घई ने यहां लीज पर एक प्राइवेट प्रॉपर्टी भी बनाई है। यहां शूट के लिए सुभाष घई एक निश्चित अमाउंट चार्ज करते हैं। इसके अलावा फिल्म सिटी प्रशासन को कमीशन भी देना पड़ता है।
  • फिल्म सिटी के अंदर झील, पहाड़, जंगल और झरने नेचुरल हैं। हां, इनके आस-पास जरूर शूटिंग के सेट्स बनाए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |