काजीरंगा नेशनल पार्क में 17 जानवर डूबे:बिहार में 6 और पुल गिरे, 15 दिनों में 11वीं घटना; 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम बाढ़ की चपेट में हैं। इन राज्यों में सेना रेस्क्यू अभियान चला रही है। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क बाढ़ में डूब गया है। पार्क के डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर अरुण विग्नेश ने बताया कि पानी में डूबने से एक गैंडे के बच्चे और हॉग डियर समेत 17 जानवरों की मौत हुई है। 72 को बचाया गया है।

असम के 29 जिलों में 16.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बुधवार (3 जुलाई) को बाढ़ के पानी में डूबने से 8 लोगों की मौत हुई। सोनितपुर, शिवसागर और गोलाघाट में तीन और लोगों के पानी में बह जाने की आशंका है। राज्य में बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 56 हो गई है।

बिहार के सीवान और सारण जिले में बुधवार को एक दिन में छह पुल ढह गए। इनमें चार गंडक नदी पर तो दो धमही नदी पर बने थे। पिछले 15 दिनों के दौरान राज्य में पुल गिरने की ऐसी 11 घटनाएं हुई हैं। इससे पहले मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में पुल ढह गए थे।

वहीं, पुणे में पिकनिक स्पॉट्स पर 5 से ज्यादा लोग के जमा होने, गहरे पानी में उतरने, सेल्फी लेने और रील बनाने पर बैन लग गया है। जिला प्रशासन ने लोनावला के भुशी डैम, पुणे के तम्हिनी घाट और कोल्हापुर स्थित कलम्मावाडी बांध में बीते दिनों कई लोगों के डूबने की घटनाओं के चलते यह कदम उठाया है। प्रतिबंध 2 जुलाई से 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

1. आज 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने बुधवार के लिए 12 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, उत्तरी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा बाधित, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क भी बंद
मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में भूस्खलन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में तेज बारिश हुई, जिससे बद्रीनाथ को जाने वाला हाईवे करीब 5 घंटे तक अलग-अलग जगह पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया।

शिवपुरी से ठीक पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के ऐलागाड में रोंगती पुल के पास अचानक से चट्टान दरक गई। जिससे चीन तिब्बत अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

3. मणिपुर की 2 नदियों उफान पर, इंफाल में बाढ़ के हालात
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मणिपुर के पश्चिम इंफाल और पूर्व इंफाल जिलों में लगातार बारिश के कारण बुधवार को दो प्रमुख नदियों (इंफाल नदी और कोंगबा नदी) के तटबंध टूट गए। भारत-म्यांमार सड़क का 3 किमी का हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया है। राज्य के सभी स्कूल आज भी बंद रहेंगे।

4. असम में 3.86 लाख लोगों ने रिलीफ कैंप्स में शरण ली
असम के 24 बाढ़ प्रभावित जिलों में 515 रिलीफ कैंप और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स बनाए गए हैं। यहां 3.86 लाख से अधिक लोगों ने शरण लिया है। बाढ़ से 11 लाख 20 हजार जानवर भी प्रभावित हैं। NDRF, SDRF, फायर और इमरजेंसी सर्विस, पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। बुधवार (3 जुलाई) को 8377 लोगों को बचाया गया। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। पार्क के 173 फॉरेस्ट कैंप बाढ़ की चपेट में हैं।

श्रीनगर में तापमान 35.6 डिग्री, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा
मानसून के बीच कश्मीर लू की चपेट में है। यहां दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 10 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी है। श्रीनगर में बुधवार को 25 सालों के दौरान जुलाई महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां कल अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इससे पहले, 9 जुलाई 1999 को तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। श्रीनगर में जुलाई में सबसे ज्यादा तापमान 10 जुलाई 1946 को 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार (2 जुलाई) को श्रीनगर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में इलेक्ट्रिकल्स-हाईवेयर शॉप में चोरी शटर तोड़कर घुसे बदमाश, प्लास्टिक कट्टों में भर ले गए सामान | जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश काम के बहाने ले गया पड़ोसी, विरोध पर मारने की दी धमकी | नकली सिलाई मशीन को असली बताकर बेचने वाला गिरफ्तार कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हुबहू नकल कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज | अहमदाबाद में हिंदू संगठनों ने राहुल के पुतले जलाए राहुल बोले- मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे, हार के डर से वाराणसी गए, वहां भी मुश्किल से जीते | मास्टर प्लान-2047:जेडीए का दायरा 45 से बढ़ाकर 70 किमी करने का प्रस्ताव, मंजूर हुआ तो दूदू जिला भी दायरे में आ जाएगा | भजनलाल सरकार ने शुरू की नियुक्तियां, लाठर मुख्य सूचना आयुक्त:दो पूर्व आईएएस, एक लॉ सर्विस से रिटायर्ड अफसर को सूचना आयुक्त बनाया | पुणे पोर्श केस- आरोपी ने रोड एक्सीडेंट पर निबंध लिखा:जुवेनाइल बोर्ड की सभी शर्तें पूरी करेगा; हाईकोर्ट ने नाबालिग को 25 जून को जमानत दी थी | डोटासरा बोले- किरोड़ीलाल मीणा को बीजेपी ने नहीं दिया सम्मान कहा- उनका कद बढ़ा, इस्तीफा वापस नहीं लेंगे. पीसीसी चीफ की पत्नी ने लिया रिटायरमेंट | जयपुर में घर में आग लगने से युवक की मौत मां के मरने के बाद से डिप्रेशन में था, भाई को बोला था- डिग्गी कल्याणजी जा रहा हूं | क्लासमेट से मिलने गया युवक,परिवार जागा, चोर समझकर मार डाला करंट देकर मारा, शव बोरे में डालकर हाईवे किनारे फेंका |