पेपर लीक के मास्टरमाइंड सरेंडर करने की गुहार लगा रहा:SOG ने शर्त मानने से किया मना, एडीजी बोले- कानून के हिसाब से ही एक्शन होगा

राजस्थान में पेपर लीक करने वाला और डमी कैंडिडेट बैठाने वाला बदमाश एसओजी की लगातार हो रही कार्रवाई से खौफ में हैं। बदमाश अब सरेंडर करने की गुहार लगाने लगा है, लेकिन एसओजी सरेंडर नहीं करवाना चाहती। एसओजी अब उसे खुद गिरफ्तार करना चाहती है।

एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- पेपर लीक मामले में फरार चल रहा इनामी बदमाश अलग-अलग चैनल से उनके पास सरेंडर करने की बात कर रहा है। बदमाश ने सूचना भिजवाई कि वह शर्त के साथ सरेंडर करना चाहता है। एसओजी ने उसको मना कर दिया है कि हमारी तरफ से कोई शर्त मंजूर नहीं है। जो भी आएगा, उसके साथ लॉ के हिसाब से जांच की जाएगी।

वीके सिंह ने बताया- सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में फरार मास्टरमाइंड सुरेश ढाका भी सशर्त सरेंडर करना चाहता है। उसको भी हमने मना कर दिया है। मैं मानता हूं की पुलिस को अपने प्रोफेशनल वर्क पर भरोसा रखना चाहिए। ये बदमाश कितने दिनों तक भाग सकते हैं।

सुरेश ढाका के अलावा एसओजी ने इन 7 पर इनाम घोषित कर रहा, जो फरार चल रहे

  • सुरेश के बाद सबसे अधिक 1 लाख रुपए का इनाम जेईएन पेपर लीक के मास्टरमाइंड यूनिक उर्फ पंकज भांबू पर रखा गया है। पुलिस को यूनिक के विदेश भागने की आशंका है। भांबू ने ही जयपुर के सोडाला स्थित रवींद्र बाल भारती स्कूल से एसआई भर्ती का पेपर लीक किया था।
  • यूनिक भांबू के हैंडलर भंवरलाल पर 25 हजार रुपए का इनाम है। भंवरलाल ने भांबू के भाई विवेक को एसआई भर्ती परीक्षा का लीक पेपर पढ़वाया।
  • यूनिक के दोस्त दीपक राहड़ पर 25 हजार रुपए का इनाम है। जो लीक पेपर बेचने में सहयोग करता है।
  • एसआई भर्ती 2021 का पेपर बेचने वाले कॉन्स्टेबल शैतान राम पर 50 हजार का इनाम है।
  • डमी अभ्यर्थी वर्षा पर 25 हजार रुपए का इनाम है। वर्षा ने इंदू बाला और भगवती के स्थान पर परीक्षा दी थी।​​
  • 10 साल से पेपर बेच रहा​​​ रहे​​ रिंकू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। रिंकू ने एसआई सहित कई पेपर अभ्यार्थियों को पढ़वाए थे। अलग-अलग पेपर बेच चुके विनोद रेवाड पर 50 हजार रुपए का इनाम है।

सुरेश ढाका और अन्य बदमाशों ने एसओजी के सामने क्या शर्त रखी। इस सवाल पर वीके सिंह ने कहा- जो शर्त इन लोगों ने रखी। वह हमारे और उनके बीच की हैं। यह तय है कि सुरेश ढाका बाहर नहीं है। सुरेश ढाका के पीछे सभी एजेंसियां काम कर रही हैं। किसी के भी हाथ आ सकता हैं। अगर सुरेश ढाका खुद चलकर कोर्ट में सरेंडर कर देता है तो उसे एसओजी या अन्य एजेंसी मना नहीं कर रही हैं। ये बदमाश जो शर्त पर सरेंडर कर रहे हैं। वह एसओजी और एजेंसियों को मंजूर नहीं होगी।

एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया- इनमें पेपर लीक करने से लेकर डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठने वाले आरोपी शामिल हैं। साथ ही पेपर लीक गैंग से जुड़े लोग भी शामिल हैं। फरार इनामी आरोपियों को जो भी गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या गिरफ्तार करवाने के लिए सही सूचना देगा, उसे नकद राशि पुरस्कार में दी जाएगी।

सुरेश ढाका पर 5 लाख रुपए का इनाम

सुरेश ढाका पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ है। इतनी बड़ी राशि की घोषणा के बाद भी वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। एसओजी सहित कई जिलों की पुलिस सुरेश ढाका को पकड़ने का प्लान बना चुकी है। लेकिन अभी तक सुरेश ढाका किसी के हाथ नहीं लगा।

इन्हें गिरफ्तार कर चुकी एसओजी और पुलिस

पेपर लीक मामले में 12 बदमाशों में से 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन 12 में से 4 को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें पोरव कालेर 50 हजार, ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार, शम्मी उर्फ छम्मी 50 हजार और सुनील बेनीवाल पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। वहीं एसओजी की जयपुर टीम ने हनुमान मीणा को गिरफ्तार किया है। इस पर 50 हजार रुपए की इनाम था।

इस साल एसओजी ने पेपर लीक से संबंधित 38 एफआईआर दर्ज की है। इसमें 28 एफआईआर डमी कैंडिडेट बिठाने से सम्बंधित है। वहीं, 10 एफआईआर पेपर लीक, फर्जी डिग्री से जुड़ी हुई हैं। एसओजी इस समय एसआई भर्ती परीक्षा 2021, रीट भर्ती परीक्षा, पीटीआई भर्ती परीक्षा, लाइब्रेरी भर्ती परीक्षा, एलडीसी, वनपाल और वनरक्षक भर्ती परीक्षा सहित केन्द्र द्वारा आयोजित कराई जाने वाली कुछ परीक्षाओं में डमी कैडिडेट बिठाने के मामलों की जांच की जा रही है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में इलेक्ट्रिकल्स-हाईवेयर शॉप में चोरी शटर तोड़कर घुसे बदमाश, प्लास्टिक कट्टों में भर ले गए सामान | जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश काम के बहाने ले गया पड़ोसी, विरोध पर मारने की दी धमकी | नकली सिलाई मशीन को असली बताकर बेचने वाला गिरफ्तार कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हुबहू नकल कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज | अहमदाबाद में हिंदू संगठनों ने राहुल के पुतले जलाए राहुल बोले- मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे, हार के डर से वाराणसी गए, वहां भी मुश्किल से जीते | मास्टर प्लान-2047:जेडीए का दायरा 45 से बढ़ाकर 70 किमी करने का प्रस्ताव, मंजूर हुआ तो दूदू जिला भी दायरे में आ जाएगा | भजनलाल सरकार ने शुरू की नियुक्तियां, लाठर मुख्य सूचना आयुक्त:दो पूर्व आईएएस, एक लॉ सर्विस से रिटायर्ड अफसर को सूचना आयुक्त बनाया | पुणे पोर्श केस- आरोपी ने रोड एक्सीडेंट पर निबंध लिखा:जुवेनाइल बोर्ड की सभी शर्तें पूरी करेगा; हाईकोर्ट ने नाबालिग को 25 जून को जमानत दी थी | डोटासरा बोले- किरोड़ीलाल मीणा को बीजेपी ने नहीं दिया सम्मान कहा- उनका कद बढ़ा, इस्तीफा वापस नहीं लेंगे. पीसीसी चीफ की पत्नी ने लिया रिटायरमेंट | जयपुर में घर में आग लगने से युवक की मौत मां के मरने के बाद से डिप्रेशन में था, भाई को बोला था- डिग्गी कल्याणजी जा रहा हूं | क्लासमेट से मिलने गया युवक,परिवार जागा, चोर समझकर मार डाला करंट देकर मारा, शव बोरे में डालकर हाईवे किनारे फेंका |