रूसी सेना में शामिल भारतीयों की सुरक्षित वापसी होगी: मोदी ने पुतिन के सामने मुद्दा उठाया, PM की रूस यात्रा का आज दूसरा दिन

यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में शामिल किए गए भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि रूस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने सोमवार को यह मुद्दा उठाया। इसके बाद सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी।

पिछले महीने जंग में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी। सरकार ने कहा था कि यह दोनों देशों पार्टनरशिप के लिए सही नहीं है। PM मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार शाम 5 बजे मॉस्को पहुंचे। यहां राष्ट्रपति पुतिन ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा।

पुतिन ने कहा, 'आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से हम घर के वातावरण में उन्हीं मामलों पर बातचीत कर सकते हैं।' मोदी ने कहा, 'आपने मुझे अपने घर पर बुलाया। आज की शाम हम साथ में गप्प मारे, इसलिए आपने ये तय किया। अपने घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।'

इससे पहले सोमवार शाम मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई।

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी आज मॉस्को में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक दल को भी संबोधित करेंगे।

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने न्यूज एजेंसी TASS से कहा कि आज दोपहर में राष्ट्रपति पुतिन और PM मोदी के बीच बैठक शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ये एक निजी बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता ब्रेकफास्ट करेंगे। आज PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात के दौरान कई आर्थिक घोषणाएं हो सकती हैं।

नए ट्रेड रूट को लेकर दोनों देशों के बीच डील संभव
रूस और भारत के बीच नए ट्रेड रूट को लेकर डील फाइनल हो सकती है। दोनों देश आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए नए एग्रीमेंट पर साइन कर सकते हैं। ये ट्रेड रूट भारत को ईरान के चाबहार पोर्ट के जरिए सेंट्रल एशिया से होते हुए रूस तक कनेक्ट करेगा।

अगर ये डील पूरी हो जाती है तो रूस की तरफ से भारत आने वाले कच्चे तेल समेत अन्य इंपोर्टेड सामानों की कीमत में गिरावट आएगी। साथ ही भारत की तरफ से होना वाला एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा।

रूस के साथ नए रक्षा समझौतों पर हो सकती घोषणा
भारत रूस के बीच नए रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का बड़ा हिस्सा आज भी रूस से आता है। दोनों देश भारत में भी ज्वाइंट वेंचर्स के जरिए हथियारों और उपकरणों के उत्पादन के लिए काम कर रहे हैं।

मॉस्को स्थित एक थिंक टैंक के मुताबिक रूस और भारत के बीच नए एयर डिफेंस सिस्टम, सुखोई 30MKI की खरीद और केए-226 हेलिकॉप्टर के लाइसेंस्ड प्रोडक्शन के लिए डील फाइनल हो सकती है।

यूक्रेन जंग के बाद रूस से इंपोर्ट होने वाले स्पेयर पार्ट्स की डिलीवरी में भी देरी आ रही है। ऐसे में भारत की कोशिश रहेगी कि उसे मिलने वाले हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति समय पर हो पाए।ऐसे में भारत में स्पेयर पार्ट्स और हथियारों के उत्पादन के लिए दोनों देशों के बीच नए समझौतों पर आपसी सहमति बन सकती है।

सस्ते तेल को लेकर मिल सकती है गारंटी
यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत द्वारा रूस से होने वाले कच्चे तेल के आयात में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। रूस पर लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद रूस ने कच्चे तेल के दाम घटा दिए थे। प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखा।

युद्ध के 2 साल होने के बाद भी रूस भारत को सस्ते दामों पर कच्चा तेल बेच रहा है। ऐसे में भारत की कोशिश है कि उसे मिलने वाले तेल में किसी भी प्रकार की कमी न आ पाए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |