राजस्थान का सबसे बड़ा हनीट्रैप रैकेट गैंग में पुलिसवाले-पत्रकार-वकील भी थे, 30 हाईप्रोफाइल लोगों से वसूले 25 करोड़, एक मर्डर से खुला था राज

12 मई 2015 को जयपुर के विद्याधरनगर में अलंकार प्लाजा के सामने तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो में आए हिस्ट्रीशीटर हिम्मत सिंह राजपुरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

SOG की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था कि जमीन विवाद के चलते गैंगस्टर आनंदपाल ने हिम्मत सिंह का मर्डर करवाया था। साल 2016 तक इस केस में SOG ने आनंदपाल गैंग के लक्ष्मण सिंह, उदयवीर सिंह, अनुराग चौधरी उर्फ रानू, आनंद शांडिल्य, सोनू पावटा और अजीत पावटा को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान पूछताछ में आनंद शांडिल्य ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

उसने पुलिस को बताया कि जयपुर सहित पूरे राजस्थान में एक हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग गिरोह चल रहा है जो खूबसूरत लड़कियों के सहारे डॉक्टर, बिल्डर, नेताओं और बड़े अफसरों को फंसाता है।

इसके बाद उन्हें झूठे रेप के मुकदमे करने की धमकियां देकर करोड़ों रुपए वसूलते हैं। जो उनकी डील नहीं मानते, उन पर झूठे मुकदमे कर जेल भिजवाया जाता है और बाद में कोर्ट ट्रायल के दौरान उनसे और ज्यादा बड़ी रकम वसूली जाती है।

शांडिल्य ने पुलिस को बताया कि गिरोह में उसके साथ बड़े वकील, पत्रकार, पुलिस वाले और कई दूसरे नामचीन लोग भी शामिल हैं। सब ने मिलकर अब तक 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम लोगों से वसूली थी।

खुलासे के बाद SOG ने इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट किया और 13 मामले दर्ज किए। देश के अलग-अलग शहरों से 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमे से एक हाईकोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से नियुक्त वकील (AAG) भी था।

हिमाचल, उत्तराखंड से मंगवाते लड़कियां

तत्कालीन एडिशनल एसपी और वर्तमान में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा के सामने आनंद पुत्र विजय शांडिल्य ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी एडवोकेट नवीन देवानी, एडवोकेट नितेश बंधु शर्मा, अक्षत शर्मा, विजय उर्फ सोनू शर्मा व कुछ अन्य लोग मिलकर एक ब्लैकमेलिंग गैंग चला रहे है।

वो जयपुर, अजमेर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लड़कियां मंगवा कर उन्हें ब्लैकमैलिंग के लिए तैयार करते थे।

हाईप्राेफाइल लोगों को टारगेट कर फंसाते थे

आनंद शांडिल्य रामबाग गोल्फ क्लब का मेंबर भी था। ऐसे में उसका जयपुर के कई नामचीन लोगों के साथ उठना-बैठना था। वो ही गिरोह के लिए टारगेट सिलेक्ट करता था। इसके बाद एडवोकेट नवीन देवानी के साथ मिलकर हाईप्रोफ़ाइल व अमीर लोगों को आइडेंटिफाई कर उनके पास लड़कियां भेजते।

इसके बाद वो लड़की ऐसे लोगों से नजदीकियां बढ़ाती। वो इसे रेप साबित करने के लिए सबूत भी जुटाती। इसके बाद गिरोह में शामिल एडवोकेट व पत्रकार उस हाईप्रोफाइल व्यक्ति को रेप में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल करते थे।

पैसे मिलने के बाद लड़की बयान बदल देती

कई बार रकम नहीं देने पर मुकदमे भी करवाए जाते और ट्रायल के दौरान सैटलमेंट कर करोड़ों रुपए लिए जाते। रकम मिलने के बाद लड़की कोर्ट में अपने बयान बदल लेती थी।

शांडिल्य ने SOG को बताया कि उनका गिरोह जयपुर शहर में पिछले 3 साल में 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। तत्कालीन एडिशनल एसपी और हाल में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने बताया कि आनंद शांडिल्य से हुई पूछताछ में कई नामचीन और हाईप्रोफाइल लोगों के नाम सामने आ गए थे, जिन्हें इस गिरोह ने ब्लैकमेल किया था।

SOG टीम ने इनसे कॉन्टेक्ट किया, लेकिन ज्यादातर लोग पुलिस कंप्लेंट देने को ही तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि अभी तो सिर्फ रुपए गए हैं, शिकायत दर्ज करेंगे तो पूरी तरह बदनाम हो जाएंगे।

हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर पुलिस के सामने आया

इस बीच मीडिया में मामला सामने आने के बाद जयपुर के एक डॉक्टर सुनीत सोनी SOG के दफ्तर पहुंचे और बोले- 'सर मैं इस हाईप्रोफ़ाइल ब्लैकमेलिंग गिरोह का शिकार हूं। इन्होंने मुझे झूठे रेप केस में फंसाया और जेल भिजवाया। इसके बाद मुझसे एक करोड़ 5 लाख रुपए लेकर सैटलमेंट किया गया था। झूठे केस के चलते मैंने 75 दिन जेल में गुजारे हैं।'

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2016 में जयपुर के वैशाली नगर स्थित उनके प्राइवेट हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक मेडिस्पा में शिखा तिवाड़ी नाम की लड़की हेयर फाल इलाज के लिए आई थी।

इलाज के बहाने शिखा कई-कई घंटे क्लिनिक में बैठी रहती थी। एक दिन शिखा ने कहा कि वो काफी डिप्रेशन फील कर रही है। डिप्रेशन दूर करने के लिए पुष्कर घूमने जा रही है, लेकिन साथ चलने वाला कोई नहीं है।

उसने कहा कि वो उसके साथ चलेंगे तो उसे अच्छा लगेगा। दोनों डॉक्टर सोनी की कार से जयपुर से पुष्कर गए। दिनभर पुष्कर में घूमे और रात को रिसोर्ट में रुके। अगले दिन सुबह दोनों जयपुर लौट आए।

डॉक्टर को जाना पड़ा जेल

2 दिन बाद दो लड़के अक्षत शर्मा और विजय उर्फ़ सोनू शर्मा डॉक्टर सोनी के क्लिनिक पर पहुंचे। खुद को बड़ा पत्रकार बताते हुए उन्होंने डॉक्टर सोनी को धमकाया- ‘तुमने पुष्कर में लड़की का रेप किया है। अब ये खबर टीवी पर ब्रेक करने वाले हैं। वो लड़की भी तुम्हारे खिलाफ रेप केस करेगी।’

ये सब सुनकर शॉक्ड हो गए। उन्होंने खुद को बेगुनाह बताते हुए मामले को आगे नहीं बढ़ाने की गुजारिश की। अक्षत और विजय ने मामला सैटल करने के लिए 1 करोड़ की डिमांड की। डॉक्टर ने पैसे देने से मना कर दिया।

इस पर शिखा ने पुष्कर थाने में डॉक्टर के खिलाफ रेप का केस करा दिया। पुलिस ने डॉक्टर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सारे सबूत उसके खिलाफ थे।

इस बीच शिखा के पुष्कर की कोर्ट में 164 के बयान से ठीक पहले दोनों पत्रकारों और कुछ वकीलों ने फिर डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपए दे दोगे तो लड़की बयान बदल लेगी। डॉक्टर सोनी नहीं माने और कोर्ट से उन्हें जेल भेज गया।

फिर 1 करोड़ 5 लाख वसूले

इस केस में 75 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें लगा कि पैसे देने के अलावा इस दलदल से निकलने का और कोई रास्ता नहीं है। इस बार इस बार डॉक्टर सोनी के घरवालों ने दोनों पत्रकारों और वकीलों से संपर्क किया।

एक करोड़ 5 लाख रुपए में केस को रफा-दफा करवाने की डील हुई। पैसे मिलने के बाद शिखा काेर्ट पहुंची और अपने बयान बदल लिए। इसके बाद डॉक्टर सुनीत सोनी को जेल से रिहा किया गया।

डॉक्टर सुनीत सोनी की आपबीती SOG टीम के अधिकारियों को हिला देने वाली थी। SOG ने डॉक्टर सोनी से रिपोर्ट लेकर जयपुर में चल रहे इस हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग गिरोह पर शिकंजा कसना स्टार्ट कर दिया।

आखिर इस यह प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग गिरोह को कौन चला रहे थे ? राजस्थान पुलिस की SOG टीम ने सभी आरोपियों को कैसे पकड़ा और इस पूरे केस को कैसे सुलझाया था

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |