नेता प्रतिपक्ष बोले- पायलट तो पहले से मजबूत थे जूली ने कहा- बीजेपी के नेता बड़े बन गए थे, भगवान राम ने इनका इलाज किया

अलवर से नवनिर्वाचित सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मंत्री बनने के बाद अलवर आने पर कहा कि वे हर सप्ताह अलवर आएंगे। उनके इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वे सात दिन में एक दिन अलवर आएंगे। जबकि कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हर सात 7 दिन में 2 दिन अलवर रहते थे। जनता के बीच में आते थे। तब यही बीजेपी के नेता सवाल उठाते थे कि जनता के बीच में नहीं रहते हैं। अब तो उनके नेता खुद कह रहे हैं कि हर सप्ताह आऊंगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए....

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भूपेंद्र यादव ने हर सप्ताह अलवर आने की बात भी कही है? इस पर आप क्या कहेंगे?

हमारे नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सात दिन में दो दिन शनिवार व रविवार अलवर रहते थे। तब ही बीजेपी के नेता अंगुली उठाते थे कि दो दिन ही क्यों आते हैं। अब बीजेपी के सांसद व केंद्रीय मंत्री तो सात दिन में एक दिन अलवर आने की बात कहते हैं। उनसे पहले वाले सांसद तो आए ही नहीं । ये कम से कम एक दिन आने बात तो कह रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पहली मीटिंग पानी को लेकर की है। पानी की समस्या का दूर करने के संकल्पबद्ध हैं?

ये अच्छी बात है कि पानी की समस्या को लेकर काम शुरू कर दिया है। लेकिन जो काम किया है उसकी अपडेट जनता का पता रहना चाहिए। देखिए, इशरदा व नवनेरा बांध कांग्रेस सरकार ने बना दिए। ये ईआरसीपी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अब बाकी काम लाइन बिछाने का है। जिसे ये जल्दी पूरा कराएं। ताकि जनता करा राहत मिल सके।

आज आपने जय श्रीराम का दुपट्टा पहना हआ है? अब तो चुनाव भी नहीं हैं?

मेरे तो नाम में ही राम है। भगवान राम ने कहा था कि मैं गरीब में बसता है। राम गरीब की खुशी के साथ हैं। बीजेपी के नेता बड़े बन गए थे कि हम श्रीराम को लेकर आए हैं। भगवान राम ने बीजेपी का इलाज किया है। ये अयोध्या सहित आसपास सब जगह चुनाव हार गए। भगवान राम को लेकर ये बड़े बन गए थे।

राज्य सरकार के 6 महीने के कार्यकाल को कैसे देखते हैं?

देखिए, अलवर में पानी की कमी के कारण हालत खराब है। बिजली की समस्या से जिला जूझ रहा है। शहर व ग्रामीणों में जनता परेशान हैं। पुरानी सरकार के कामों को रोक दिया। कई के बजट जारी होने के बाद काम रोक दिया। वन मंत्री के नाते वे लगातार अभ्यारण्य में जा रहे हैं। देख रहे हैं। यह अच्छी बात है। उनका विभाग है। जाना भी चाहिए। लेकिन छोटे छोटे कामों के लिए मंत्री को खुद जाना पड़ रहा है। उनको जनता के बीच में रहने की जरूरत है। अब बिजली व पानी की समस्या से जिला जूझ रहा है।

जयसमंद के रास्तों से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे?

यह अच्छा कदम है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। गरीब-अमीर में भेदभाव नहीं करना चाहिए। अब गरीबों को परेशान किया जाता है। अलापुर गांव में 100 साल से बसें ग्रामीणों को नोटिस दे दिया।

आप भी मंत्री रहे हैं क्या ये सच है कि वन भूमि पर बड़े अतिक्रमण हैं?

बिना तथ्यों के कोई बात क्यों कहें। पूरी पैमाइश होनी चाहिए। ताकि असलियत सामने आ जाए। यह जांच का विषय है। पूरी जानकारी करने के बाद खुलासा करना चाहिए? इसके बाद सब पर बराबर कार्यवाही करने की जरूरत है।

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर इस बार कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक व सांसद अधिक संख्या में पहुंचे, चर्चा है कि अब पायलट अधिक मजबूत हैं?

देखिए, पायलट साहब तो पहले भी मजबूत थे। यह केवल मीडिया बात करता है। किसी भी तरह के कार्यक्रम में आने-जाने वालों की चर्चा कोई भी कैसे कर सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |