रोहिणी ने लालू प्रसाद के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया फादर्स डे पर बोलीं- मेरे लिए तो आपके कंधों से बढ़ कर कोई तीर्थ नहीं है पापा

आज फादर्स डे के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को अपने अंदाज में याद किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है- 'मेरे लिए तो आपके कंधों से बढ़ कर कोई तीर्थ नहीं है पापा,आपका प्यार व सदैव आपसे मिलने वाला मार्गदर्शन मेरी सबसे शक्तिशाली नैतिक शक्ति..'मेरे लिए आप क्या हैं' शब्दों में इसे बयां करना असंभव है ,मैं बस इतना ही कह सकती हूं 'आप सबसे खास, आप अविश्वसनीय हैं' हैप्पी फादर्स डे पापा।'

बता दें कि रोहिणी आचार्य की गिनती उन बेटियों में होती है, जिन्होंने अपने पिता को जीवन दान दिया है। इस मायने में उनके लिए फादर्स डे खास है और रोहिणी मिसाल हैं। रोहिणी ने पिता लालू प्रसाद को अपनी एक किडनी दी है। सिंगापुर में दोनों का ऑपरेशन हुआ था। तब रोहिणी की काफी तारीफ हुई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद की सेहत में काफी सुधार हैं। वे रोहिणी के चुनाव प्रचार में सारण भी गए थे।

काफी कम वोट से रोहिणी हारीं
रोहिणी आचार्या ने इस बार लोकसभा का चुनाव सारण लोकसभा से आरजेडी के टिकट पर लड़ा। लेकिन बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी ने उन्हें हरा दिया। काफी कम वोट से रोहिणी चुनाव हारी। रूढ़ी को 471752 वोट मिले जबकि रोहिणी को 458091 वोट। हार के बाद रोहिणी ने कहा कि वे सारण की जनता की सेवा करती रहेंगी। कुछ दिन पहले पटना से सिंगापुर जाते हुए पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने कहा था कि वे बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हैं 10-15 दिन में सारण लौटेंगी।

पिता-पुत्री दोनों का ब्लड ग्रुप एक
लालू प्रसाद और बेटी रोहिणी का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव है। जब लालू प्रसाद और रोहिणी का ब्लड ग्रुप मैच कर गया था तब उसके बाद रोहिणी अड़ गईं थीं कि वही पिता को किडनी डोनेट करेगी। तब उन्होंने कहा था 'मैं डेस्टिनी का बच्चा हूं और पापा को किडनी देते हुए बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।'

सात बेटियों में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव
लालू प्रसाद को दो बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव हैं और बेटियां सात हैं मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, चंदा यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव और राज लक्ष्मी। लेकिन इन सबों में सोशल मीडिया पर पॉलिटिकली सबसे ज्यादा एक्टिव रोहिणी ही रहती हैं। लालू प्रसाद के खिलाफ कोई कुछ अपमानजनक लिख दे तो रोहिणी का गुस्सा चढ़ जाता है। वे काफी एग्रेसिव होकर सामने आती हैं।

5 दिसंबर 2022 को लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में किया गया था। उसी दिन रोहिणी का भी ऑपरेशन किया गया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण से चुनाव लड़ते हुए रोहिणी ने काफी चुनाव प्रचार किया। हालांकि धूल आदि में जाना उनके लिए और लालू प्रसाद के लिए रिस्की था। रोहिणी इस मायने में जिद्दी हैं। जो ठान लेती हैं उसमें लग जाती हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |