AC की हवा खा रहे चिम्पांजी-सांप...फॉगर में नहा रहे हिरण पटना जू में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम, नारियल पानी और ग्लूकोज की भी व्यवस्था

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जानवर भी गर्मी से बेहाल हैं। इसे देखते हुए पटना जू प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बाघ और शेर की गुफाओं में ठंडी हवा के लिए कूलर पहले ही लगाए गए थे। अब चिम्पांजी और सांप के केज में एसी लगाया गया है। इसके साथ ही चीतल, हिरन, सांभर जैसे जानवरों के बाड़े में फॉगर लगाया गया है।

पटना जू के रेंज ऑफिसर आनंद कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मांसाहारी, शाकाहारी और पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाघ-शेर के पिंजरे में कूलर और बड़े फैन लगाए गए हैं। वहीं, चिपांजी और सांप के केज में एसी लगाया गया है। सांप रेंगने वाले जानवर होते हैं, ऐसे में जमीन भी गर्म होती है। इसलिए पानी पटवन के अलावा एसी भी लगाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पक्षियों के बाड़े में तपिश कम करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर के इंतजाम किए गए हैं। पक्षियों के बाड़े में पानी का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। कर्मचारी जानवरों की 24 घंटे निगरानी कर रहे है। डॉक्टर भी रूटीन चेक-अप से मॉनिटरिंग करते रहते हैं।

खाने में शाकाहारी जानवरों को ठंडे फल दिए जा रहे हैं। साथ ही पानी की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। वहीं, मांसाहारी जानवरों को उनके वजन के हिसाब से भोजन दिया जा रहा है।

जानवरों को धूप से बचाने के लिए शेड की भी व्यवस्था की गई है। लू और गर्म हवा से बचने के लिए बाड़े को पुआल से ढंका गया है। इसके साथ ही जानवरों को पानी में ग्लूकोज और मल्टी विटामिन की गोली मिलाकर दी जा रही है, ताकि उनकी ऊर्जा कायम रहे और लू से बचाया जा सके। चिपांजी को हर रोज नारियल पानी पिलाया जा रहा है। हाथी को केले का थंब दिया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते | गहलोत राज के गांधी वाटिका ट्रस्ट को खत्म करेगी सरकार जयपुर में राहुल गाधी और खरगे ने किया था उद्घाटन, बजट की कमी के कारण फैसला |