ले गए तो स्टंट लखाजूवाला विधायक को हार्ट अटैक:डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के सीने में दर्द था, अस्पतालगाया फिलहाल खतरे से बाहर

खाजूवाला विधायक और पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को रविवार सुबह 9 बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत परिजन पीबीएम अस्पताल में स्थित हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर लेकर गए। जहां उन्हें स्टंट लगाया गया है। विधायक डॉ. विश्वनाथ अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सुबह सीने में दर्द उठा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था और घबराहट और पसीना आने की शिकायत थी। वे स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर हैं, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य गड़बड़ लगा तो परिजनों को सूचना दी। इस पर उन्हें तुरंत हल्दीराम सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉ. पींटू नाहटा सहित सभी सीनियर डॉक्टर पहुंच गए। इसके बाद एंजियोग्राफी की गई और इसमें ब्लॉकेज मिलने पर तुरंत स्टंट लगा दिया गया। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन हल्दीराम सेंटर पर रहने के बाद उन्हें जयपुर रेफर किया जा सकता है।

तीसरी बार विधायक बने हैं विश्वनाथ

खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तीसरी बार विधायक बने हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में उन्होंने कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल को करीब तीस हजार वोट से हराया था। इससे पहले भी दो बार उन्होंने खाजूवाला से ही चुनाव जीता था।

पेशे से डॉक्टर हैं

डॉ. विश्वनाथ मेघवाल स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर हैं। पहले वो बीकानेर शहर के कई अस्पतालों में डॉक्टर रह चुके हैं। बाद में उनका स्थानान्तरण खाजूवाला कर दिया गया। डॉक्टर्स एसोसिएशन की राजनीति करते हुए उन्होंने खाजूवाला से ही भाजपा का टिकट मांग लिया और सरकारी सेवा से त्यागपत्र दे दिया। पहला चुनाव भी उन्होंने गोविन्दराम मेघवाल को ही हराया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते | गहलोत राज के गांधी वाटिका ट्रस्ट को खत्म करेगी सरकार जयपुर में राहुल गाधी और खरगे ने किया था उद्घाटन, बजट की कमी के कारण फैसला |