बीकानेर की सोनाली को साहित्य अकादेमी अवार्ड नागौर के प्रह्लाद झोरड़ा को राजस्थानी का बाल साहित्य का अवार्ड, सभी भाषाओं के अवार्ड घोषित

साहित्य अकादेमी नई दिल्ली ने विभिन्न भाषाओं में साहित्य के अवार्ड घोषित कर दिये हैं। जल्द ही दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये अवार्ड दिए जाएंगे। हर साल ये अवार्ड साहित्य अकादेमी की ओर से दिए जाते हैं।

बीकानेर की राजस्थानी युवा कवयित्री, चित्रकार सोनाली सुथार को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का इस वर्ष का युवा साहित्य पुरस्कार घोषित हुआ है। वहीं नागौर के प्रहलाद सिंह ' झोरड़ा ' को अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार मिला है। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने आज पुरस्कार घोषित किये हैं। सोनाली सुथार को उनकी काव्य कृति ' सुध सोधूं जग आँगणे ' पर ये पुरस्कार मिला है। सोनाली सुथार सुविख्यात वास्तुविद आर के सुथार की सुपुत्री है। सोनाली चित्रकार भी हैं। प्रहलाद सिंह को ये पुरस्कार उनकी बाल काव्य कृति ' म्हारी ढाणी ' पर दिया गया है। प्रहलाद राजस्थानी के विख्यात कवि कानदान कल्पित के परिवार से है। बीकानेर के साहित्यकारों ने सोनाली सुथार व प्रहलाद झोरड़ा को पुरस्कार मिलने पर को बधाई दी है।

राजस्थानी कवि प्रहलाद सिंह झोरड़ा मूल रूप से नागौर के रहने वाले हैं। उनके काव्य संग्रह "म्हारी ढाणी" में उन्होंने ग्रामीण परिवेश का चित्रण किया है। वहीं पशु-पक्षी की पीड़ा को भी बताने का प्रयास किया है। राजस्थानी भाषा साहित्य को आगे बढ़ाने की दृष्टि से प्रहलाद की कविताओं को महत्वपूर्ण माना गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | 12 देशों का सबसे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा 45 दिन चलेगा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस-जर्मनी की सेनाएं होंगी शामिल | SHO-हेड कॉन्स्टेबल को लाइन-हाजिर किया तब कुएं से निकाली डेडबॉडी लापता संविदाकर्मी का शव मिलने के बाद हंगामा रातभर कुआं घेरकर बैठे रहे | भाईचारा सम्मेलान करने वाला था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस पहुंची तो अटैक पुलिस वाहन का शीशा फोड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल ट्रक में चढ़कर फरार | सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स परेशानी में 26 जून तक रिस्पांस देना है स्टूडेंटस को, नहीं तो होंगे काउंसिलिंग से बाहर | जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट | जोधपुर में पथराव के बीच फंसे थे 16 पुलिसवाले उपद्रव के दो दिन बाद भी सड़कों पर सन्नाटा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार | कर्नल राज्यवर्धन का इंटरव्यू उद्योग मंत्री ने कहा- उद्योगों को सस्ती जमीन देंगे, राजस्थान को इंड​स्ट्रियल स्टेट बनाएंगे | ​​​​​​​गुरुग्राम से 12 और जयपुर से 7 कार चुराई 12 हजार की डिवाइस से 20 लाख की क्रेटा चुराता, तस्कर 40 लाख में खरीदते | गहलोत राज के गांधी वाटिका ट्रस्ट को खत्म करेगी सरकार जयपुर में राहुल गाधी और खरगे ने किया था उद्घाटन, बजट की कमी के कारण फैसला |