पटना में 17 लोगों से भरी नाव पलटी, 5 लापता सभी एक ही परिवार के गंगा दशहरे पर उमानाथ घाट पर नहाने गए थे

पटना में गंगा दशहरे पर हादसा हुआ। गंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 17 लोग डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय नाविकों ने ही 12 लोगों को बाहर निकाला। जबकि, अभी भी पांच की संख्या में लोग गंगा नदी में लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ लोकल गोताखोर भी लापता लोगों को खोज रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लापता लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के मौके पर बाढ़ स्थित उमानाथ घाट भारी भीड़ थी। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य गंगा में स्नान करने गए थे। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाव पलटने की सूचना पर बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में लगी है।एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार हुए, उसके बाद ये घटना हुई। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में लापता लोगों के तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के मालती गांव के निवासी हैं। नाव पर महिलाओं एवं बच्चों की होने की बात भी बताई जा रही है।

गंगा दशहरा पर जुटी थी भीड़
मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। नदी में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गई और बीच गंगा में पलट गई।

बक्सर में ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा पर बक्सर का प्रमुख घाट रामरेखा घाट के अलावा विभिन्न घाटों पर गंगा में स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। जहां लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि रविवार भोर से ही गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर हुआ है। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य नारायण को अर्घ देकर मां गंगा को पुष्प और दीप अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कमाना की। इस दौरान स्थानीय गोताखोर के साथ ही गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |