बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन हादसा, 7 की मौत मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 30 घायल आशंका- सिग्नल की अनदेखी हुई

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

आशंका है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा चढ़ गया। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए।

2 मिनट पहले

यह रूट चिकन नेक कॉरिडोर

कंचनजंगा एक्सप्रेस डेली ट्रेन है। यह बंगाल को पूर्वोत्तर के शहरों सिलचर और अगरतला से जोड़ती है। यह मार्ग चिकन नेक कॉरिडोर में है, जो पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। एक्सीडेंट की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस का इस्तेमाल अक्सर पर्यटक दार्जिलिंग की यात्रा के लिए करते हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस दुर्घटना पर कहा कि राज्य सरकार सभी यात्रियों की सुरक्षा और बचाव के लिए रेल प्रशासन के संपर्क में है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

सियालदाह में 033-23508794 033-23833326

गुवाहाटी में 03612731621 03612731622 03612731623

लमडिंग जंक्शन 03674263958 03674263831 03674263120 03674263126 03674263858

रेलवे और लोकल पुलिस ने 7 मौत कन्फर्म की

रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने 5 मौतों की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में रेलवे और पुलिस ने 7 लोगों की मौत की बात कन्फर्म की है।

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा- मौके पर स्थिति अभी गंभीर है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। घटना में 5 लोगों की मौत हुई है, करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 2 जून को सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गई थीं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया था। हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। ​​​​​​​

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |