मानसून सीजन में 3 महीने के लिए बंद होगा जंगल सरिस्का के बफर जोन में सफारी जारी रहेगी, यहां 7 टाइगर

अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व जुलाई से अक्टूबर (मानसून सीजन) में 3 महीने के लिए बंद हो जाएगा। लेकिन जंगल सफारी के शौकीन इस दौरान भी अलवर के बाला किला बफर जोन में सफारी कर सकेंगे। इस बफर जोन में 7 टाइगर हैं। इनकी साइटिंग भी होती रही है।

बफर जोन में टाइगर की संख्या भी पिछले 2 साल में बढ़ी है। इससे पहले इन जोन में टाइगर नहीं दिखते थे। बफर जोन का रूट छोटा है और जंगल भी है। विजिटर पहाड़ों पर सफारी का आनंद भी लेते हैं।

मंगलवार व शनिवार पांडुपोल जाने का अवसर

मानसून सीजन में बंद रहने के दौरान विजिटर्स और श्रद्धालु टहला व सदर गेट से पांडुपाेल हनुमान मंदिर जा सकेंगे। यह मंदिर सरिस्का जंगल में है। यहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए केवल सदर गेट से सीधे पांडुपोल जाने की अनुमति मिलेगी। बाकी किसी रूट पर श्रद्धालु नहीं जा सकते। सदर गेट से पांडुपोल तक श्रद्धालु जिप्सी बुक कर जा सकेंगे।

अब सरिस्का में 43 टाइगर व शावक

सरिस्का में बाघ-बाघिन और शावक मिलाकर संख्या 43 हो गई है। पिछले 4 महीने में सरिस्का में 13 नए शावक जन्मे हैं। मार्च माह में एसटी-12 ने 4 शावकों को जन्म दिया। मई में एसटी-27 ने 2, एसटी-22 ने 4 व जून माह में एसटी-17 ने 3 शावकों को जन्म दिया। अक्टूबर तक शावक इतने बड़े हो जाएंगे कि इनकी अकेले भी साइटिंग होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |