पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना से नहीं लड़ेंगे चुनाव झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के लिए सक्रिय ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा झुंझुनूं विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार को वे झुंझुनूं मुख्यालय स्थित ईदगाह स्थल पहुंचे और नमाज से लौट रहे लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा- इस बार झुंझुनूं विधानसभा सीट उपचुनाव लड़ा तो शिवसेना (शिंदे) से चुनाव नहीं लड़ूंगा। ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा- ओवैसी मेरे मित्र हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिलता रहता हूं।

इससे पहले राजेंद्र सिंह गुढ़ा 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (शिंदे) के टिकट पर उदयपुरवाटी से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वे हार गए। गुढ़ा 2018 में बसपा से चुनाव जीत कर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ लाल डायरी को लेकर मोर्चा खोलने के बाद उन्हें मंत्री पद बर्खास्त कर दिया गया। गुढ़ा बसपा, फिर कांग्रेस और अब शिवसेना से भी दूरी बनाने के मूड में हैं। फिलहाल वे शिवसेना (शिंदे) के प्रदेश संयोजक हैं।

झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय

राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सक्रिय हैं। झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला संसद बन गए हैं। ऐसे में यह सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होगा। उन्होंने कहा- ​​​​​झुंझुनूं विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। यहां बहुत काम होने हैं। पानी की समस्या है। पुलिस लाइन के पास पुलिया बननी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |