मोदीनगर में 3 घटनाओं में 3 की मौत हिंडन नदी में डूबने से किसान की मौत, गंगनहर की तेज बहाव में बहा किशोर, भीषण गर्मी से महिला ने तोड़ा दम

मोदीनगर के मुरादनगर में तीन अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में विहंग गांव में पशुओं को चराने गया किसान हिंडन नदी में डूब गया। दूसरी घटना में एक किशोर गंगनहर में नहाने गया। वो गहरे पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश जारी है। तीसरी घटना में एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली थी। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

घटना 1. 3 घंटे सर्च अभियान के बाद शव मिला
गांव विहंग में 65 वर्षीय कृष्ण पाल सिंह हिंडन नदी के किनारे पशुओं को चराने के लिए गए थे। जब देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजने नदी किनारे पहुंचे। वहां पर पशु तो चर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की।

सुबह से ही कृष्णा पाल सिंह की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया। 3 घंटे चले सर्च अभियान के बाद गोताखोरों ने हिंडन नदी से किसान का शव बरामद कर लिया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। बताया कि जा रहा है कि एक पशु नदी में चला गया था। उसे बाहर निकालने के लिए जब वह नदी में उतरे तो पानी के तेज बहाव में फंस गए।

घटना 2. नहाते हुए नदी में बहा
गाजियाबाद के नुसरतपुरा घंटाघर निवासी श्याम कुमार का पुत्र तुषार (17) अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर के गंगनहर में नहाने के लिए रविवार रात को आया था। वह नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और वह बह गया। गोताखोर किशोर की तलाश में लगे हुए है।

घटना 3. बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली महिला
5 जून को एक महिला बेहोशी की हालत में पुलिस को सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस ने महिला को मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर महिला को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस शव के शिनाख्त कराने में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |