नशा करने से रोका तो खुद को आग लगाई मां ने टोका था, बाइक से पेट्रोल निकाल कर लाया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नशा करने पर टोकने पर युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने पेट्रोल डालकर खुद के आग लगा ली। गम्भीर झुलसी हालत में युवक को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया है। घटना बारां जिले के कवाई सालपुरा कस्बे की है। युवक सुल्तान सिंह (37) का कमर से ऊपरी हिस्सा 50 फीसदी झुलसा है।

जीजा महेंद्र ने बताया कि सुल्तान अपनी मां के साथ रहता है। घर में 30-40 बकरियां है। सुल्तान रोज बकरियां चराने जाता है। शाम को 5-6 बजे घर लौटता है। वो रोज शराब का सेवन करता है। अक्सर उसकी मां नशा करने पर टोकती है। रविवार को भी सुल्तान शराब के नशे में घर आया। मां ने उसे टोका। शराब नहीं पीने की बात कही। रात 8 बजे करीब मां बेटे ने खाना खाया। मां सोने चली गई। इधर गुस्सा होकर सुल्तान ने बाइक से पेट्रोल निकाला। कमरे में जाकर खुद पर डाला और आग लगा ली। आग लगते ही सुल्तान जोर जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मां दौड़कर आई।

देखा तो सुल्तान के शरीर में आग लगी हुई थी। मां ने मटके का पानी डालकर आग को बुझाया। परिजन व रिश्तेदारों की मदद से बारां हॉस्पिटल ले गए। वहां से उसे कोटा रेफर किया गया। देर रात ढाई बजे करीब कोटा पहुंचकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। महेंद्र ने बताया कि सुल्तान नशे का आदी है। पिछले 20 साल से नशा करता आ रहा है। उसकी नशे की लत के कारण परिवार वाले परेशान हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |